Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली – NCR में ठंड ने दी दस्तक , और गिरेगा तापमान
    Breaking News Headlines

    दिल्ली – NCR में ठंड ने दी दस्तक , और गिरेगा तापमान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली :  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह और शाम में लोगों को अच्छा खासा ठंड का अहसास होने लगा है, जबकि रात के समय कूलर और पंखे बंद करने की नौबत आ गई है. मौसम के मिजाज को देखकर लगता कि चालू अक्टूबर माह के अंत तक लोगों को अपने गर्म कपड़े निकालने पड़ जाएंगे. मौसम की ताजा जानकारी के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों से मॉरनिंग वॉक पर जाने वालों की संख्या घटी है और जो लोग जा भी रहे हैं वो गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी.

     

     

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  के अनुसार ठंड की शुरुआत हो चुकी है. यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर में तापमान में काफी गिरावट आएगी. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शहर का मौसम बदल गया है. आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज यानी गुरुवार को मैग्जीमम टेंपरेचर 26 से 32 डिग्री और मिनिमम टेंपरेचर 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिल्ली-एनसीआर में कल यानी बुधवार को मैग्जीमम टेंपरेचर 30.5 डिग्री ( औसत से तीन डिग्री कम ) सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम संबंधी भविष्यवाणियों से जुड़ी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज लक्षद्वीप और द्वीप समूह अंडमान और निकोबार में हल्की व मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है.

     

     

    देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो 21 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा. दिन में धूप खिली रहेगी जबकि 22 अक्टूबर को आकाश मे बाद छाए रहने की संभावना है और बारिश भी हो सकती है. 23 अक्टूबर को मौसम फिर से साफ हो जाएगा. उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 34 अतिरिक्त ट्रेनें
    Next Article सरकार का डबल तोहफा: कर्मचारियों का 4% बढ़ा DA, MSP बढ़ी और रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.