Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर परिसर का चिल्ड्रन पार्क रखरखाव के आभाव में झाड़ियों में हुआ तब्दील, जमशेदपुर अक्षेस की अनदेखी पर जंगलों की साफ-सफाई को आगे आई सूर्य मंदिर समिति, पिछले दिनों पार्क से पकड़ाया था जहरीला सांप
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सूर्य मंदिर परिसर का चिल्ड्रन पार्क रखरखाव के आभाव में झाड़ियों में हुआ तब्दील, जमशेदपुर अक्षेस की अनदेखी पर जंगलों की साफ-सफाई को आगे आई सूर्य मंदिर समिति, पिछले दिनों पार्क से पकड़ाया था जहरीला सांप

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर परिसर का चिल्ड्रन पार्क रखरखाव के आभाव में झाड़ियों में हुआ तब्दील, जमशेदपुर अक्षेस की अनदेखी पर जंगलों की साफ-सफाई को आगे आई सूर्य मंदिर समिति, पिछले दिनों पार्क से पकड़ाया था जहरीला सांप

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर के पीछे स्थित चिल्ड्रन पार्क इन दिनों शासन व्यवस्था की घोर उपेक्षा का शिकार हो गयी है। चिल्ड्रन पार्क के अंदर लंबे समय से साफ-सफाई का कार्य नहीं होने से पार्क में लंबी-लंबी झाड़ियां एवं लंबे घास उग आए हैं। जिससे झाड़ियों से जहरीले सांप, बिच्छु एवं विषैले कीड़े-मौकोड़े आये दिन निकलते रहते हैं, जिस कारण बच्चों का पार्क में जाना मुश्किल हो रहा है। बुजुर्गों के टहलने और बच्चों के खेलने के लिए लाखों रुपये की लागत से बनाया गया यह पार्क रखरखाव नही होने के कारण अब झाड़ियों में तब्दील हो चुके हैं। पार्क में झूलों से ऊंची हो चुकी झाड़ियां स्थानीय विधायक एवं जमशेदपुर अक्षेस के विकास एवं रखरखाव के दावों की हवा निकालते हुए लोगों को मुंह चिढ़ाने लगे हैं। चिल्ड्रन पार्क पर जमशेदपुर अक्षेस एवं स्थानीय विधायक सरयू राय की उदासीनता और लगातर हो रही उपेक्षा से सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पार्क के सम्पूर्ण साफ-सफाई का बीड़ा उठाया है। सोमवार को सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पार्क के अंदर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ किया। इस दौरान मजदूरों द्वारा मशीन से लंबी घास की कटाई की गई एवं झाड़ियों को हटाया गया। इस दौरान पार्क में कई जहरीले जीव-जंतुओं को भी विचरण करते देखा गया। ज्ञात हो कि चिल्ड्रन पार्क की साफ-सफाई का जिम्मा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के जिम्मे है।

    साफ-सफाई अभियान में शामिल सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एक समय मे चिल्ड्रन पार्क अपनी खूबसूरती एवं रखरखाव के कारण बच्चों एवं शहरवासियों के लिए आकर्षण और मनोरंजन का महत्वपूर्ण साधन थे। परंतु विगत कुछ सालों में निर्दलीय विधायक सरयू राय की विद्वेषपूर्ण राजनीति के कारण पार्क अब झाड़ियों में बदल गया है। कई बार समाचारपत्रों के माध्यम से खबरें आने के बावजूद भी जमशेदपुर अक्षेस एवं स्थानीय विधायक की अनदेखी एवं कोई सुनवाई ना होने के कारण सूर्य मंदिर समिति ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पार्क की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ किया है। जिसमें मजदूरों के द्वारा पूरे पार्क की झाड़ियों को हटाने के साथ-साथ मशीन के द्वारा घासों को कटाकर साफ किया जा रहा है। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब सांप निकला है। आए दिन पार्क में सांप निकलने की घटनाएं सामने आती हैं। इसके साथ ही पार्क में लगे झूले भी मरम्मतीकरण के आभाव में बेकार हो रहे हैं। बताया कि सूर्य मंदिर समिति का स्वच्छता अभियान तब तक जारी रहेगा जबतक पार्क बच्चों के खेलने योग्य ना बन जाए।

    वहीं, स्थानीय निवासी अमित कुमार ने बताया कि चिल्ड्रन पार्क के अंदर आये दिन सांप देखने को मिल रहा है। पार्क की साफ-सफाई अब बेहतर नहीं है। यहां कई बच्चे खेलते रहते हैं ऐसे में कभी भी अनहोनी हो सकती है। पार्क के साफ-सफाई की पुरानी व्यवस्था अब देखने को नही मिल रही है, यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

    इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, कंचन दत्ता, शशिकांत सिंह, संतोष यादव, रूबी झा, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, रमेश तिवारी व अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन में माँ दुर्गा के मायके आगमन पर बहुभाषीय आगमनी गीत संध्या आयोजित
    Next Article सांसद, खूंटी सह केंद्रीय मंत्री, जनजातीय मंत्रालय, भारत सरकार, श्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘दिशा’ की बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    June 5, 2026

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.