Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो ने 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत शहर के लीज एरिया में राशि के उपयोग को लेकर अपनी आपत्ति जताई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सांसद विद्युत वरण महतो ने 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत शहर के लीज एरिया में राशि के उपयोग को लेकर अपनी आपत्ति जताई

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सांसद विद्युत वरण महतो ने 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत शहर के लीज एरिया में राशि के उपयोग को लेकर अपनी आपत्ति जताई

    सांसद विद्युत वरण महतो ने 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत शहर के लीज एरिया में राशि के उपयोग को लेकर अपनी आपत्ति जताई है। इस विषय में सांसद श्री महतो ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला योजना चयन समिति को एक पत्र लिखकर अवगत कराया है एवं कहा है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, द्वारा 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत NIT No-JNAC/epro-23/2023-24 के माध्यम से अनेक योजनाओं के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। इनमें से मुख्य रूप से पेबर्स ब्लाॅक का अधिष्ठापन कार्य एवं शौचालय निर्माण का कार्य शामिल है।
    सांसद श्री महतो ने कहा कि ये सारे कार्य टाटा स्टील के लीज एरिया के अन्तर्गत आता है। इन क्षेत्रों का विकास एवं रख-रखाव स्वाभाविक रूप से टाटा स्टील के द्वारा किया जाता है। इन क्षेत्रों में उन योजनाओं की उपयोगिता नगण्य है।

     

     

    शौचालय निर्माण के लिए जिन योजनाओं को लिया गया है वहां पर बगैर समुचित पानी एवं जलनिकास की व्यवस्था नहीं होने से एवं साथ ही साथ इसके समुचित रख-रखाव की व्यवस्था नहीं होने पर कुछ ही दिनों में सारे शौचालय अनुपयोगी हो जाते हैं। पूर्व में भी इस प्रकार के योजनाओं का यही हश्र हुआ है।
    सांसद ने कहा कि उपरोक्त योजनाओं का क्रियान्वयन से केन्द्र द्वारा सम्प्रेषित राशि का दुरूपयोग होगा। इसके बजाय लीज एरिया के बाहर बस्ती क्षेत्रों में केन्द्र द्वारा प्रदत्त धनराशि का उपयोग करना उचित होगा।
    अतः जनहित में एवं सरकारी धनराशि का समुचित उपयोग करने की दृष्टि से उपरोक्त निविदा को अविलंब रद्द किया जाए।

     

     

    इसके अतिरिक्त सांसद श्री महतो ने अमृत योजना के तहत सोनारी के कैलाश सरोवर तालाब के जीर्णोद्धार संबंधी कार्य को लेकर जारी किए गए निविदा पर भी आपत्ति जताई है। सांसद श्री महतो ने कहा है कि कुछ वर्ष पूर्व ही इस तालाब पर लगभग ₹50 लाख रुपए की लागत से कार्य किया गया था और अब पुनः लगभग 68 लाख रुपए के लिए इसी तालाब हेतु निविदा जारी की गई है।
    सांसद श्री महतो ने कहा की पूर्व की योजना की समीक्षा होनी चाहिए और इस राशि का उपयोग शहर के निकाय क्षेत्र के अन्य हिस्सों अथवा तालाब में किया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपुर पंचायत नारकीय जिंदगी जीने को विवश
    Next Article कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आयुक्त सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह सैकड़ों समर्थकों के संग भाजपा में हुए शामिल, रांची प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी का भाजपा में किया स्वागत

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.