Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा की जिला इकाई की बैठक आदर्श मध्य विद्यालय जामताड़ा मे की गई
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा की जिला इकाई की बैठक आदर्श मध्य विद्यालय जामताड़ा मे की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रविवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा की जिला इकाई की बैठक आदर्श मध्य विद्यालय जामताड़ा मे की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राकेश कांत रौशन ने की।

    सरकारी विद्यालय के शिक्षकों को ट्रांसफर-पोस्टिंग पोर्टल के माध्यम से एक एनजीओ की देखरेख में राज्य के प्रत्येक जिले हेतु बनाए गए सरप्लस शिक्षकों की जारी सूची का अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जामताड़ा जिला कमेटी ने विरोध किया है। जिला संघ का कहना है कि उक्त सूची में भारी गड़बड़ी है और ऐसा लगता है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम की अनदेखी कर सूची बनाई गई है। कहा गया कि आरटीई के आधार पर 30 छात्रों पर एक शिक्षक होना ही चाहिए। जहां बच्चों के अनुपात में पदस्थापित शिक्षकों की संख्या कम है वहां भी सरप्लस दिखाया गया है।
    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक के संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने प्राथमिक शिक्षकों को भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति नहीं देकर योगदान की तिथि से ग्रेड चार और ग्रेड सात के पदों पर प्रोन्नति का विरोध किया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक से ग्रेड 3 , 4 और 7 के लिए रोस्टर और अंतिम प्रकाशन अविलंब प्रकाशित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि
    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रविकुमार ने पांच अक्टूबर को प्राथमिक शिक्षकों की प्रोन्नति को लेकर 22 बिंदुओं में दिशानिर्देश जारी किया तथा जिला शिक्षा अधीक्षकों को इसी के अनुरूप प्रोन्नति देने को कहा है।
    इसमें प्राथमिक शिक्षकों को भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति नहीं देने का आदेश दिया गया है।
    भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति देने को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के वावजूद पूर्व से नियुक्त
    शिक्षक को वरीय ना मानकर बाद में नियुक्त शिक्षको को प्रोन्नति देने का विरोध किया है ।अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई ने इसका कड़ा विरोध करते हुए इसे उच्च न्यायालय के न्यायादेश की अवमानना बताया।
    जिला महासचिव हरि प्रसाद राम ने कहा कि प्रोन्नति ,सरप्लस की विसंगति , गैर शैक्षणिक कार्यो में विभाग द्वारा लगाए जाने से बच्चों का पठन और पाठन प्रभावित होता है । साथ ही विभाग द्वारा शिक्षको को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है । यदि इन सभी मांगों पर ठोस पहल नहीं किया गया तो जिला संघ के द्वारा शीघ्र ही जोरदार आंदोलन किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि जनवरी में संघ की राज्य इकाई का चुनाव होगा इसके लिए जामताड़ा जिला इकाई के सदस्यों को अपनी तैयारी पूर्ण कर लेना है ।
    बैठक में संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिन्हा, अमरनाथ दास, संजय प्रसाद सिंह ,संगठन मंत्री द्वारिका राम,नवीन कुमार, रंजीत कुमार, अजय कुमार सिंह, शिव पूजन शर्मा ,संजय प्रसाद खरवार, रंजन कुमार, राधा विनोद मंडल,जयकांत तिवारी, धर्म वीर भारती सैयद ईमाम, विकास कुमार,विजय पांडे एवम जिला प्रवक्ता दिनेश करमाली मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंगूठा दबाने के बाद भी तीन महीना से नहीं मिल रहा राशन
    Next Article जमशेदपुर त्योहारी सीजन में नकली शराब खपाने की योजना को पुलिस ने नाकाम कर दिया

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.