Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में अधिवक्ताओं के लिए निरन्तर कल्याणकारी कार्य करने के लिए कोल्हान के अधिवक्ताओं ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    राज्य में अधिवक्ताओं के लिए निरन्तर कल्याणकारी कार्य करने के लिए कोल्हान के अधिवक्ताओं ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राज्य में अधिवक्ताओं के लिए निरन्तर कल्याणकारी कार्य करने के लिए कोल्हान के अधिवक्ताओं ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि वे झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे। राज्य में हर स्तर के बार एसोसिएशनों में अधिवक्ताओं के लिए आधारभूत संरचना बढ़े, समृद्धशाली पुस्तकालय हो और महिला अधिवक्ताओं के लिए कामन हॉल हो, युवा अधिवक्ताओं का प्रोत्साहन राशि बढ़े इसके लिए वे निरन्तर प्रयासरत है इस दिशा में कई जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशन में तेजी से कार्य शुरू हुआ है।

    शुक्ल ने आज कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओं के साथ चाईबासा बार भवन में गहन विचार विमर्श किया और उनकी समस्याओं को सुना। श्री शुक्ल ने कहा है कि जो घोषणा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने पछले दिनो की थी उसको राज्य सरकार को मूर्त रूप देना चाहिए ताकि अधिवक्ताओं की भावनाएं आहत न हो सके। इस अवसर पर श्री शुक्ल का अधिवक्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया।

     

     

    इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो ने कहा कि श्री शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है जिन्होंने अधिवक्ताओं के हितों के लिए बराबर कार्य किया और आज भी पूरी मजबूती से उनके हितों के लिए मुस्तैदी से लगे है। देश के आठ राज्यों में अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल को अधिवक्ताओं के लिए निरंतर कल्याणकारी कार्य करने के लिए अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया जिससे झारखंड के अधिवक्ताओं का मान, सम्मान और स्वाभिमान आज पूरे देश मे बढ़ा है। श्री महतो ने कहा कि श्री शुक्ल झारखंड में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के प्रणेता है जिन्हें अधिवक्ता समाज सदैव सम्मान के साथ याद करता है और करता रहेगा।

    चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि जिस प्रकार श्री शुक्ल ने राज्य के हर अधिवक्ता के सुख दुःख में खड़ा होकर मदद किया उन्हें मार्गदर्शन किया है वह बेजोड़ और बेमिसाल है। जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के श्री कल्याण के लिए श्री शुक्ल ने सदैव कार्य किया उन्हें प्रकाश स्तम्भ की भांति हर मोड़ पर खड़ा रहकर मदद किया और प्रकाश दिया है जिसके लिए राज्य के अधिवक्ता और उनके परिजन श्री शुक्ल को अपना गौरव मानते है। राज्य में अधिवक्ताओं की पेंशन योजना के चेयरमैन के रूप में श्री शुक्ल ने पूरे देश मे कीर्तिमान स्थापित किया, दूसरे राज्य बार कौंसिल भी श्री शुक्ल को इसके लिए आभार जताते है।

     

     

     

    सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गोलक नाथ पति और श्री के पी दुबे के कहा कि श्री शुक्ल ने कोल्हान में कोल्हान यूनिवर्सिटी और अरका जैन यूनिवर्सिटी के संस्थापक सिंडिकेट सदस्य के रूप में शैक्षणिक विकास के लिए शानदार और सराहनीय कार्य किए है , जमशेदपुर को-ऑपरेटिव विधि महाविद्यालय के चेयरमैन के रूप में भी श्री शुक्ल ने उस महाविद्यालय के उन्नयन में अपनी अग्रणी भूमिका अदा की है। श्री पति और श्री दुबे ने श्री शुक्ल के कार्य कुशलता की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि शैक्षणिक क्षेत्र में भी श्री शुक्ल के शैक्षणिक विकास के किए गए कार्यो से अधिवक्ता वर्ग गौरवान्वित है।

    इस अवसर पर कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओं की तरफ से झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो और चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद ने श्री शुक्ल को पुष्प गुच्छ देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

    जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की तदर्थ समिति के सदस्य श्री टी एन ओझा, सरायकेला जिला बार एसोसिएशन के सचिव श्री देवाशीष ज्योतिषी , केदार नाथ अग्रवाल, घाटशिला बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता श्री बी जी महंती, चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के सचिव श्री आशीष सिन्हा, उपाध्यक्ष मोहम्मद कैंसर परवेज, अधिवक्ता श्री निमचंद राम ,दीपेन मांझी , विमल कुमार ,चांडिल बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव श्री अशोक झा सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल का अभिनंदन किया और अधिवक्ताओं की दैनिक समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

    राज्य में अधिवक्ताओं के लिए निरन्तर कल्याणकारी कार्य करने के लिए कोल्हान के अधिवक्ताओं ने किया राजेश शुक्ल का अभिनंदन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइलाज के अभाव में इस अस्पताल में एक व्यक्ति की हुई मौत
    Next Article सोनारी बढ़ तल्ला में महालया के पुण्य प्रभात में “आगमनी” संगीत अनुष्ठान

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.