पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में दिखा युवा खिलाड़ियों की शानदार प्रतिभा
झारखंड, 12 अक्टूबर 2023: बैडमिंटन चैंपियनशिप में झारखंड के हर कोने से 20 से अधिक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों ने पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 के 7वें संस्करण में मुख्य भूमिका निभाई। इस उत्सुकता से भरी प्रतीक्षित खेल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। प्रतिष्ठित खेल गांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित समापन समारोह में विजयी खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया। युवा बैडमिंटन टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के बीच शानदार प्रदर्शन हुआ।
9 वर्ष से कम उम्र के लड़कों के एकल वर्ग में ओरायन बिशाल ने अपना दबदबा बनाया। संकल्प सिंह को 15-6, 13-15, 15-14 के मजबूत स्कोर के साथ पराजित करते हुए अपनी जीत पक्की की। इसी तरह, गर्ल्स सिंगल्स अंडर 9 वर्ग में प्रियंका कुमारी ने अपनी उल्लेखनीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नंदिता गोपी को 15-6, 15-14 के प्रभावशाली स्कोर के साथ हराया।
11 वर्ष से कम आयु के लड़कों के एकल वर्ग में दुर्जेय राजवीर डी ने ओम सिंह से बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा गर्ल्स सिंगल्स अंडर 11 केटेगरी में प्रेरणा शोमी ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए आशिता को 15-13, 15-11 से पराजित किया लड़कों के सिंगल अंडर 13 वर्ग प्रतियोगिता में रतन श्रीराम ने बैडमिंटन कोर्ट पर अपने उल्लेखनीय कौशल का प्रदर्शन किया। एक रोमांचक मैच में रमेश समविथ से बेहतर प्रदर्शन किया। रतन श्रीराम ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए, 15-3, 11-15, 15-14 के स्कोर के साथ एक शानदार जीत हासिल की। दूसरी तरफ गर्ल्स सिंगल्स अंडर 13 वर्ग में फिरदौस अक़्सा ने किरण काव्य को प्रभावशाली जीत के साथ 15-13, 15-13 के स्कोर के साथ हराकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
15 वर्ष से कम उम्र के लड़कों के एकल वर्ग मुकाबले में स्वप्निल नायक ने इस बार के मुकाबले उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखा। रक्षित सुजा ने एक चुनौतीपूर्ण मुकाबला करते हुए vvv के स्कोर के साथ जीत हासिल की। गर्ल्स सिंगल्स अंडर 15 वर्ग में अनन्या सिंह ने अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हुए अनुष्का कच्छप को 15-11, 15-6 के स्कोर के साथ हराकर विजय हासिल की। 17 साल से कम उम्र के लड़कों के एकल वर्ग में आशु गोयल ने 15-10, 15-10 केस्कोर के साथ दीपक महतो के खिलाफ मजबूत जीत हासिल की। गर्ल्स सिंगल्स अंडर 17 डिवीजन में अनन्या सिंह ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए देबादरीता बागची को 15-8, 15-12 के स्कोर से हराया।
कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाते हुए बतौर मुख्यातिथि उपिस्थत पवन कुमार ने समापन समारोह की शोभा बढ़ाई। उन्होंने युवा चैंपियनों को प्रतिष्ठित जेबीसी ट्रॉफी से सनमानित किया। जो उनकी असाधारण उपलब्धियों का प्रतीक है। पीएनबी मेटलाइफ के अधिकारी समीर बंसल ने इस दौरान कहा कि पिछले तीन दिनों में हमने इन प्रतिभाशाली युवा एथलीट के उत्साह, दृढ़ संकल्प और अटूट समर्पण का अविश्वसनीय प्रदर्शन देखा है। उन्होंने विजेताओं को हार्दिक बधाई और फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी। इस साल की चैंपियनशिप का अगला चरण 11 अक्टूबर 2023 से अहमदाबाद में शुरू होने वाला है। पीएनबी सभी को इस वन स्पोर्ट्स फाउंडेशन में शामिल होने के लिए हार्दिक रूप से आमंत्रित करता हैं।

