Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में नगर के वयोवृद्ध साहित्यकार श्री भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित के सम्मान में प्रकल्पित एवं दिव्येदु त्रिपाठी के सम्पादन में …..
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में नगर के वयोवृद्ध साहित्यकार श्री भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित के सम्मान में प्रकल्पित एवं दिव्येदु त्रिपाठी के सम्पादन में …..

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में नगर के वयोवृद्ध साहित्यकार श्री भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित के सम्मान में प्रकल्पित एवं दिव्येदु त्रिपाठी के सम्पादन में प्रकाशित साझा काव्य संग्रह ” मौन हृदय का खोलेंगे ” का लोकार्पण किया गया । संग्रह में भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’ के अलावे ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, राजेश चरण, नीरज नयन त्रिपाठी, माधवी उपाध्याय, सुस्मिता मिश्रा ‘सलिलात्मजा’ तथा दिव्येन्दु त्रिपाठी की रचनाएँ संकलित हैं । समारोह की अध्यक्षता संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी तथा संचालन साहित्य समिति की उपाध्यक्ष डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने की । जबकि स्वागत वक्तव्य मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी ने दिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में नगर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार दिनेश्वर प्रसाद सिंह ‘दिनेश’ जी उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रजवलन के बाद श्रीमती उपासना सिन्हा के सस्वर सरस्वती वंदना से हुआ —
    ” माँ शारदे , तेरी मैं करुँ वंदना……।”
    कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों के साथ सभी सहयोगी रचनाकारों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात सबों ने लोकार्पित पुस्तक से अपनी एक – एक रचनाओं का पाठ किया ।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दिनेश्वर प्रसाद सिंह ‘दिनेश’ ने अपने उदबोधन में कहा कि ‘मौन हृदय का खोलेंगे ‘ एक सराहनीय प्रयास है जिसमें भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित जैसे निस्पृह कलमकार की रचनाओं को संकलित किया गया है। साथ ही उन्होंने नए रचनाकारों को कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए । जबकि कार्यक्रम अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने भंजदेव जी के साथ पुस्तक के सम्पादक एवं अन्य रचनाकारों को बधाई देते हुए भविष्य में इस तरह के कार्य करते रहने के लिये शुभकामनाएँ दी।
    मौके पर मुख्य रुप से सर्वश्री / श्रीमती यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डाॅ० अजय कुमार ओझा, कैलाश नाथ शर्मा ‘ गाजीपुरी’ , हरिहर राय चौहान, डाॅ. उदय प्रताप हयात, निवेदिता श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र झा, वसंत जमशेदपुरी, प्रदीप कुमार मिश्र, विन्ध्वासिनी तिवारी, बलविन्दर सिंह, डाॅ० दिलीप कुमार ओझा ‘विभोर’, अरुणा भूषण शास्त्री, सविता सिंह मीरा, सुदीप्ता जेठी राउत, शिप्रा सैनी मौर्या, वीणा कुमारी नंदिनी, पिंकी सिन्हा, जितेश कुमार तिवारी, रीना सिन्हा, शकुन्तला शर्मा, ममता कर्ण ‘मनस्वी’ उपस्थित रहे ।
    अंत में साहित्य समिति के उपाध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ने इस सफल आयोजन के लिये उपस्थित लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया । इसके बाद सामुहिक राष्ट्रगान के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव, रांची में आयोजित “खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मान राशि वितरण समारोह” में सम्मिलित हुए
    Next Article पंडालों के बाहर पार्किंग शुल्क लगाना अप्रासंगिक निर्णय है: अमित

    Related Posts

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    April 21, 2026

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    April 20, 2026

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    डिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित

    कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.