Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र: सीट बंटवारे पर मंथन शुरू, राहुल-खरगे से मिले शरद पवार, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र: सीट बंटवारे पर मंथन शुरू, राहुल-खरगे से मिले शरद पवार, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य गुरदीप सप्पल भी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान विपक्षी गठबंधन की आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

     

    सूत्रों की मानें तो इन नेताओं ने मुलाकात के दौरान विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक के साथ-साथ मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई. गठबंधन को कैसे आगे बढ़ाना है, इसे लेकर भी चर्चा की गई. इसके अलावा महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर भी चर्चा की गई. बैठक के दौरान पवार ने राहुल गांधी को महाराष्ट्र में अपने कृषि केंद्र में आने का न्योता दिया.

     

    दरअसल, लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए का मुकाबला करने के लिए 20 से ज्यादा विपक्षी दलों ने गठबंधन बनाया है, जिसे ‘INDIA’नाम दिया है. मुंबई में हुई विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक के बाद एक सितंबर को जारी प्रस्ताव में कहा गया था कि पार्टियां जहां तक संभव होगा कजुट होकर चुनाव लड़ेंगी. वहीं, सीटों के बंटवारे का काम जल्द पूरा किया जाएगा. शरद पवार ने खरगे और राहुल गांधी से ऐसे समय में मुलाकात की है जब महाराष्ट्र की सियासत में अजित पवार को लेकर कयासों का बाजार गर्म है. सियासी गलियारे में चर्चा है कि अजित पवार नाराज चल रहे हैं. कुछ दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में अजित पवार शामिल नहीं नजर आए थे. हालांकि, उनके शामिल नहीं होने को लेकर कहा गया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी.

    अजित पवार की नाराजगी की आशंका उस समय और गहरा गई जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अचानक दिल्ली पहुंचे थे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बैठक की थी. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में महाराष्ट्र में संभावित कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ शिवसेना विधायक विवाद मामले पर भी चर्चा हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरेली: इस गांव के हिंदू करना चाहते हैं पलायन, लगाया मकान बिकाऊ है का बोर्ड
    Next Article दो हजार के नोट जमा कराने का आज आखिरी दिन, जानिए RBI का निर्देश

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    June 5, 2026

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.