जमशेदपुर के सुंदर नगर थाना अंतर्गत तूरामडीह माइंस के बाहर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों के साथ सुंदर नगर पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक मंगल कालिंदी से मुलाकात कर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा
ग्रामीणों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तुरामडीह माइंस के बाहर तुरामडीह कंपनी के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा था, आंदोलन के दौरान 29 सितंबर को रात के वक्त सुंदर नगर पुलिस के द्वारा ग्राम प्रधान माझी बाबा समेत ग्रामीण महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई किया गया जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है
ग्रामीण सुंदर नगर थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर हर्ष कुमार के खिलाफ शिकायत करने विधायक मंगल कालिन्दी के पास पहुंचे, जहां विधायक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस पदाधिकारी को जमकर फटकार लगाई ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मुलाकात कर सुंदर नगर थाने में पदस्थापित हर्ष कुमार पर करवाई की मांग की

