रणबीर कपूर के बाद अब ईडी ने भेजा इन स्टार्स को समन , जाने कौन -कौन है स्टार्स …
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर महादेव बेटिंग ऐप मामले में ईडी की रडार पर आ गए है।दोनों को आज प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए बुलाया है, ईडी ने दोनों को समन भेजकर रायपुर दफ्तर में पेश होने को कहा है। दोनों से ही महादेव सट्टा ऐप मामले में पूछताछ होनी है। रणबीर कपूर ने पेशी के लिए दो हफ्ते का एक्सटेंशन मांगा है।
यह ऐप कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी से जुड़ी है। फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, टीवी एक्ट्रेस हिना खान और टीवी की दुनिया के जानेमाने कॉमेडियन कपिल शर्मा को समन किया है। महादेव ऐप मामले में अलग-अलग तारीखों पर तलब किया गया है। बेटिंग ऐप मामले में टोटल पांच सितारों को समन भेजा गया है।
हुमा कुरैशी, हिना कुरैशी और कपिल शर्मा को ईडी ने 5 अक्टूबर को पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया था, हालांकि तीनों ने पेश होने के लिए जांच एजेंसी से 2 हफ्ते का समय मांगा है। जब कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को 6 अक्टूबर यानी कि आज ही पेश होने को कहा गया है। रणबीर कपूर ने भी ईडी से 2 हफ्ते का समय मांगा है। श्रद्धा कपूर आज ईडी के दफ्तर जाएंगी या नहीं, फिलहाल साफ नहीं है।
क्या है पूरा मामला
ईडी इन सारे सेलेब्स को तलब कर रही है जो ऑनलाइन गेमिंग ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी में शरीक हुए थे। सौरभ पर हवाला के जरिए सितारों को पैसे देने का आरोप है। रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के कई सितारे इस साल की शुरुआत में फरवरी महीने में महादेव बुक ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल होने दुबई पहुचे थे। खबरों की मानें तो इस शादी में 200 करोड़ रुपए का खर्चा किया गया था। वहीं शादी में पहुंचकर कई सितारों ने परफॉर्म भी किया था। खबरों के मुताबिक आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की कंपनी दुबई से चल रही थी। इन पर आरोप है कि वो नए यूजर्स को भर्ती करने, यूजर्स आईडी बनाने और गुमनाम बैंक खातों के एक जटिल नेटवर्क के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग में संलग्न होने के लिए एक ऑनलाइन खेल सट्टेबाजी एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहे थे।

