Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR :अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    JAMSHEDPUR :अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    JAMSHEDPUR :अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने पहुँचाई मदद

    गोलमुरी थाना अंतर्गत नेहरू कॉलोनी निवासी एक अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने वित्तीय मदद के साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराया। पांडेय कांत के कच्चे मकान में गुरुवार सुबह दिये से आग लग गई जिससे घर के सामान, कपड़े सहित नगद रुपये भी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गये। आग की विभीषिका से विद्युत तार, पलंग एवं गद्दे तक ख़ाक हो गये। सुबह पूजा करने के उपरांत पांडेय कांत के घर के सदस्य काम पर चले गये। पड़ोसियों एवं स्थानीय युवकों ने घर से तेज़ धुंआ एवं आग की लपट देखा और फ़ौरन बुझाने के प्रयास में जुट गये।

     

    स्थानीय निवासी अमित बाग ने घटना की सूचना पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को दिया। सूचना मिलते ही दस मिनट के अंदर भाजपा नेता दिनेश कुमार मौके पर पहुंचें और हालत को देखा एवं स्थानीय पार्टी के नेता राजेश त्रिपाठी और रॉकी सिंह को मौके पर बुलाया। दिनेश कुमार और राजेश त्रिपाठी ने तत्काल अग्नि पीड़ित परिवार को पांच हज़ार रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया कराया। इसके अलावे पुनः अस्थाई निर्माण के लिए 15 फीट की छह रूफिंग शीट एवं लोहे की रॉड का प्रबंध कराया ताकि परिवार को आश्रय मिल सके। मौके से ही दिनेश कुमार ने शौर्य संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा से बात कर तत्काल आवश्यकता अनुरूप राशन सामग्री और पहनने के कपड़े दिलाने का आग्रह किया।

     

     

    जानकारी मिलते ही शौर्य संस्था की ओर से तत्काल सारी सामग्री उपबल्ध करवा दी गई है। मामले की जानकारी सोशल मीडिया के मार्फ़त जिला प्रशासन एवं आमजनों के मध्य साझा करते हुए भाजपा नेता दिनेश ने पीड़ित परिवार की ओर मदद का हाथ बढ़ाने का आग्रह किया है। वहीं निर्माण होने तक आश्रय के लिए स्थानीय मन्दिर के भवन को अग्नि पीड़ित परिवार की मदद के लिए खुलवाया गया है। इधर भाजपा साकची पूर्वी मंडल को भी मामले में उचित सहयोग करने को लेकर निर्देशित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहुचर्चित तारा शाहदेव यौन उत्पीड़न मामले में दोषी रकीबुल हसन को आजीवन कारावास की सजा
    Next Article लोयोला स्कूल बिस्टुपुर में बोए गए प्रोजेक्ट तरुमित्र के बीज पारिस्थितिकी संवेदनशीलता को बढ़ावा देगी संस्था

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.