Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » AAP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, हिरासत में लिए गए कई नेता
    Breaking News Headlines राजनीति

    AAP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, हिरासत में लिए गए कई नेता

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    AAP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, हिरासत में लिए गए कई नेता
    आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ देश कई शहरों में पार्टी समर्थक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली में पुलिस और विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। जिसमें कई लोगों को चोट आई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर के पास पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने 100 मीटर पहले ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
    देश में ‘अघोषित आपातकाल’: AAP

    आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में ”अघोषित आपातकाल” लागू होने की बात कही है। आप नेता आतिशी ने कहा, “पिछले चार दिनों से, इस देश में एक अघोषित आपातकाल लागू किया गया है… पहले पत्रकारों के घरों पर छापे मारे गए, और उन्हें हिरासत में लिया गया… टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को हिरासत में लिया गया… उनके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।” संजय सिंह के घर ED की छापेमारी, फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया…”

     

     

     

    स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने कही ये बात

    सामचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर देपेंद्र पाठक कहा, “यह आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन है। भीड़ धीरे-धीरे इकट्ठा हो रही है। पेशेवर तरीके से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस यहां मौजूद है। हम आयोजकों के साथ संपर्क में हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि कानून-व्यवस्था बनी रहे… हम प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश करेंगे…”

    केंद्र पर हमलावर है AAP

    ईडी की इस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी लगातार केंद्र पर हमलावर है।दिल्ली आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक बयान में कहा, “केंद्र सरकार संजय सिंह की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। ईडी और सीबीआई दोनों शराब घोटाले की जांच कर रही है। ईडी को अभी तक कुछ नहीं मिला है। इस घोटाले में कुछ बरामद नहीं हुआ है।”

     

     

    10 घंटे तक चली छापेमारी

    गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने आप नेता संजय सिंह के घर पूरे दिन तलाशी ली, इसके बाद शाम पांच बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उनके आवास के बाहर आप समर्थकों का हूजूम इकठ्ठा हो गया। सांसद को गिरफ्तारी के बाद ईडी दफ्तर ले जाया गया। बता दें कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे से ईडी की टीम उनके घर पहुंची थी और करीब 10 घंटे की छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटिनप्लेट अस्पताल में डेंगू की मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर किया हंगामा , लापरवाही का लगाया आरोप
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आर्च बिशप फादर फेलिक्स टोप्पो ने की मुलाकात

    Related Posts

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.