Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास पर रेड, कथित शराब घोटाले में चल रही तलाशी
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास पर रेड, कथित शराब घोटाले में चल रही तलाशी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास पर रेड, कथित शराब घोटाले में चल रही तलाशी
    नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है. संजय सिंह अपने आवास पर ही मौजूद हैं. यह छापेमारी कथित शराब नीति घोटाले के संबंध में बताई जा रही है, जिसके लिए संजय सिंह के सहयोगियों की ईडी ने इस साल की शुरुआत में तलाश ली थी. प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली आबकारी नीति केस में दो आरोपी गवाह बन गए हैं. उनसे मिली सूचना के आधार पर ईडी ने संजय सिंह के घर यह सर्च ऑपरेशन चलाया.

     

     

    इसी शराब घोटाले के सिलसिले में संजय सिंह की पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया जेल में बंद हैं. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और उत्पाद शुल्क मंत्री को घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए पहली बार 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. उन्होंने 28 फरवरी को दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. बाद में ईडी ने आप नेता को 9 मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में बंद हैं.इसी शराब घोटाले के सिलसिले में संजय सिंह की पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया जेल में बंद हैं. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और उत्पाद शुल्क मंत्री को घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए पहली बार 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. उन्होंने 28 फरवरी को दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. बाद में ईडी ने आप नेता को 9 मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में बंद हैं.

     

     

     

    ईडी ने लगभग 270 पेज के अपने सप्लीमेंट्री चार्ज शीट में, मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब घोटाले में ‘प्रमुख साजिशकर्ता’ बताया था. दिल्ली शराब या 2021-22 आबाकरी नीति घोटाले में ईडी और सीबीआई ने अपनी जांच के बाद जो आरोप लगाए हैं, उसके मुताबिक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए बनाई गई उत्पाद शुल्क नीति में गुटबंदी की अनुमति दी और कुछ डीलरों का पक्ष लिया गया, जिन्होंने कथित तौर पर रिश्वत दी थी. हालांकि, आम आदमी पार्टी इन आरोपों का दृढ़ता से खंडन करती रही है.

    संजय सिंह के दो सहयोगियों के यहां भी हुई थी रेड- बता दें कि संजय सिंह के दो सहयोगी सर्वेश मिश्रा और अजीत त्यागी के घर पहले ही ईडी की रेड हो चुकी है. शराब कारोबारियों के साथ इन दोनों की बातचीत के मामले में ईडी इन दोनों से पूछताछ कर चुकी है. ईडी सूत्रों के मुताबिक इस केस में दो आरोपी राघव मगुंटा और दिनेश अरोड़ा गवाह बन गए हैं. जिसके बाद संजय सिंह के आवास पर ईडी ने यह रेड की है.

     

     

    अब तक तीन लोग बने सरकारी गवाह- मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी राघव मगुंटा वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे हैं. कोर्ट ने दिनेश अरोड़ा को भी सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी थी. फिलहाल ये दोनों जमानत पर बाहर हैं. इससे पहले अरबिंदो फार्मा के निदेशक शरद रेड्डी भी सरकारी गवाह बन चुके हैं. यानी कुल मिलाकर इस मामले में अब तक तीन लोग सरकारी गवाह बने हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिक्किम में बादल फटने से मची तबाही: अचानक आई बाढ़ से सेना के 23 जवान लापता, तलाश जारी
    Next Article समर्पण लामा बने इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 के विनर

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.