आज सत्यम संजीवन ट्रस्ट के बैनर तले एमजीएम अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया
आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष में आज एमजीएम अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया गया और डेंगू से भी बचाव के लिए निर्देश भी दिए गए और सत्यम संजीवन ट्रस्ट के द्वारा सुपरीटेंडेंट सर को पौधा देकर सम्मानित किया गया और वहां के सफाई कर्मियों का हौसला हमारी संस्था की अध्यक्ष कंचन सिंह ने बढ़ाया और उन लोगों के बीच बिस्कुट पैकेट और ब्रेड बाटा गया।
और सत्यम संजीवन ट्रस्ट के मेंबरों ने मिलकर और हमारे विशेष अतिथि सुपरिंटेंडेंट सर के साथ महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। और करनदीप सिंह ने सुपरिंटेंडेंट सर का और वहां मैं उपस्थित सफाई कर्मियों का तहत दिल से धन्यवाद किया। और वहां के सफाई कर्मियों ने कहा कि आप सभी लोग आए और हम लोगों को मान सम्मान किया हम लोगों को बहुत अच्छा लगा ऐसे ही आपका सहयोग हर कदम कदम पर मिलते रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष कंचन सिंह, करनदीप सिंह, आकाश, रायना, ललन जी, कृष्ण कुमार ,सुमित और अन्य मौजूद थे।
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबको तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। – करनदीप सिंह सैनी।

