Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र : शरद पवार का बड़ा बयान- बीजेपी से कभी नहीं मिलाएंगे हाथ, इंडिया का देंगे साथ
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र : शरद पवार का बड़ा बयान- बीजेपी से कभी नहीं मिलाएंगे हाथ, इंडिया का देंगे साथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महाराष्ट्र : शरद पवार का बड़ा बयान- बीजेपी से कभी नहीं मिलाएंगे हाथ, इंडिया का देंगे साथ
    मुंबई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ-साफ कह दिया है कि शरद पवार राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया ब्लॉक और महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन के साथ बने रहेंगे. वह किसी भी हाल में भाजपा से हाथ नहीं मिलाने वाले. 2 दिन पहले महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा किया था कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार अगले 15 से 20 दिन में भाजपा से हाथ मिला सकते हैं.

     

     

    रवि राणा के दावे का जवाब देते हुए एनसीपी ने कहा कि जो दावा करता है कि हमारी पार्टी के प्रमुख शरद पवार भाजपा के साथ हाथ मिलाएंगे, वो जान लें कि हमारे पार्टी प्रमुख इंडिया ब्लॉक और महाविकास अघाड़ी के साथ बने रहेंगे. वह सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने में सबसे आगे हैं. भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्ष उन पर स्पष्ट रूप से भरोसा कर रहा है. हमारे पार्टी प्रमुख कभी भी ऐसी विचारधारा का पालन नहीं करेंगे, जो देश के लिए खतरनाक हो. वह (शरद पवार) हर संभव प्रयास कर रहे हैं, ताकि 2024 के चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर हो जाए. शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के प्रवक्ता महेश तापसे ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में यह जवाब दिया है.

     

     

    निर्दलीय विधायक ने किया था बड़ा दावा

    शनिवार को भाजपा का समर्थन करने वाले एक निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा किया था कि महाराष्ट्र और केंद्र में, शरद पवार की भागीदारी के साथ एक मजबूत भाजपा सरकार बनेगी. शरद पवार अगले 15 से 20 दिन में भाजपा में शामिल हो जाएंगे. राणा ने कहा था कि गणेश महोत्सव के दौरान उन्होंने कई मंडलों का दौरा किया था. मैंने भगवान से प्रार्थना की कि शरद पवार को देश की प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाना चाहिए. अगले 15-20 दिन में चमत्कार होने वाला है. मुझे विश्वास है कि शरद पवार के समर्थन से जल्द ही महाराष्ट्र और दिल्ली में एक मजबूत भाजपा सरकार बनेगी.

    राणा के दावे को खारिज किया

    महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा शिवसेना (यूबीटी) ने राणा के दावे को खारिज कर दिया है. शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता अहेर ने कहा कि क्या रवि राणा ने ऐसा बयान देने से पहले देवेंद्र फड़णवीस से अनुमति ली थी? अगर यह सच है, तो यह स्पष्ट है कि भाजपा केवल सत्ता के लिए पार्टियों को तोडऩे में लगी हुई है.
    शिवसेना  सांसद संजय राउत ने हाल ही में सेना के मुखपत्र सामना में अपने कॉलम रोकठोक में, पवार के मोदी के साथ हाथ मिलाने की संभावना को खारिज कर दिया था. उन्होंने लिखा था कि शरद पवार कभी प्रतिगामी मानसिकता का समर्थन नहीं करेंगे. वह भाजपा को एक प्रतिगामी ताकत मानते हैं, जो धर्म के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है. शरद पवार उन लोगों से हाथ मिलाने की गलती कभी नहीं करेंगे, जो लोकतंत्र में नहीं, बल्कि तानाशाही में विश्वास करते हैं.

     

     

    शरद पवार के करीबी ने राणा पर बोला हमला

    कई दशकों तक शरद पवार के करीबी सहयोगी रहे एनसीपी नेता अंकुश काकड़े ने रवि राणा पर हमला बोला और कहा कि रवि राणा ने मानसिक संतुलन खो दिया है. उनको येरवडा के मानसिक अस्पताल में इलाज की जरूरत है. उनके मानसिक इलाज का सारा खर्च एनसीपी उठाएगी. काकाडे ने मीडिया से ऐसी खबरों को प्रसारित न करने का आग्रह किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती धूमधाम से मनाया गया
    Next Article कर्नाटक : शिवमोगा में ईद मिलाद जुलूस पर पथराव, 40 गिरफ्तार, सीएम सिद्धारमैया बोले- उपद्रवियों को नहीं बख्शेंगे

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.