Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दक्षिणी मेक्सिको में प्रवासियों को लेकर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर पलटा, 10 की हुई मौत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    दक्षिणी मेक्सिको में प्रवासियों को लेकर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर पलटा, 10 की हुई मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दक्षिणी मेक्सिको में प्रवासियों को लेकर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर पलटा, 10 की हुई मौत
    मेक्सिको. दक्षिणी मेक्सिको में रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, अवैध रूप से प्रवासियों को लेकर जा रहा एक ट्रक दक्षिणी मैक्सिकन राज्य चियापास में एक राजमार्ग पर पलट गया. जिससे 10 प्रवासियों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा प्रवासी घायल हो गए. अधिकारियों के मुताबिक, मरने वाली सभी महिलाएं हैं. इनमें से एक की उम्र 18 साल से कम है. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसा ग्वाटेमाला की सीमा के पास हुआ.

     

     

    बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर प्रवासियों से जुड़ी इस तरह की ये दूसरी सबसे बड़ी दुर्घटना है. अभियोजक के कार्यालय के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग क्यूबा के रहने वाले थे. वहीं सीएनएन ने मेक्सिको के नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट (आईएनएम) के एक बयान का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि ट्रक दक्षिणी राज्य चियापास में पिजीजियापन-टोनला राजमार्ग पर 27 क्यूबाई प्रवासियों को ले जा रहा था.

     

     

    अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि ट्रक ड्राइवर तेज गति से ट्रक चला रहा था. इसी दौरान उसका ट्रक से नियंत्रण हट गया और ट्रक बेकाबू होकर पलट गया. ट्रक के पलटने के बाद चालक फरार हो गया. फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए. बता दें कि ये हादसा पिजीजियापान और टोनाला शहरों के बीच प्रशांत तट के राजमार्ग पर हुआ. जहां से प्रवासी अक्सर अवैध रूस से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीजा पर भीख मांगने सऊदी जा रहे थे पाकिस्तानी भिखारी, एयरपोर्ट पर ही पकड़ाए
    Next Article 20 साल बड़े साउथ सुपरस्टार के अपोजिट डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.