Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साइबर क्राइम अवैध शराब,चोरी बाइक खरीद-बिक्री सहित कई अपराध पर कार्रवाई पर कार्रवाई, जामताड़ा एसपी अनीमेश नैथानी की हो रही है जिले में प्रशंसा
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    साइबर क्राइम अवैध शराब,चोरी बाइक खरीद-बिक्री सहित कई अपराध पर कार्रवाई पर कार्रवाई, जामताड़ा एसपी अनीमेश नैथानी की हो रही है जिले में प्रशंसा

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 30, 2023Updated:September 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साइबर क्राइम अवैध शराब,चोरी बाइक खरीद-बिक्री सहित कई अपराध पर कार्रवाई पर कार्रवाई, जामताड़ा एसपी अनीमेश नैथानी की हो रही है जिले में प्रशंसा

    जााामताड़: 26 सितंबर 2023 को नारायणपुर थाना क्षेत्र के धावाटांड़ के महफूज अंसारी ने नारायणपुर थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था ।जिसमें उन्होंने कहा था की अज्ञात चोर के द्वारा बाइक चोरी कर ली गई है। थाना में कांड संख्या 79/23 मामला दर्ज कर लिया गया था। उक्त मामले पर जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर अनुसंधान में नारायणपुर पुलिस जुट गई ।वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के मोहरा सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ी। जिसमें पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उक्त व्यक्ति ने स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने धवाटांड़ से जेएच 21 एच 3990 स्प्लेंडर प्लस बाइक की चोरी कर बिक्री करने जामताड़ा ले जा रहे थे ।बाइक को पुलिस ने विधिवत रूप से जप्त कर लिया एवं संदिग्ध व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के धावाटांड़ के 25 वर्षीय बालेश्वर सोरेन उर्फ कालू के रूप में पहचान हुई। छापामारी दल में थाना प्रभारी दिलीप कुमार, पुअनी मनोज कुमार,सअनी सुधीर कुमार तथा पुलिस बल के जवान मौजूद थे। उक्त मामले की जानकारी देते हुए जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि इस संबंध में उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल उक्त सड़क होकर जा रहा है। जिसको लेकर नारायणपुर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिसमें पुलिस को सफलता भी हाथ लगी। गौरतलब कि जामताड़ा एसपी के पदाभार लेते ही जिले में साइबर क्राइम, अवैध शराब ,अवैध लॉटरी, अवैध लकड़ी कारोबार ,चोरी के मोटरसाइकिल खरीद बिक्री सहित कई अवैध मामलों पर कड़ी कार्रवाई होते दिखाई दिया। इस तरह की कार्रवाई से एसपी के प्रति जिलेवासियों में काफी प्रशंसा हो रही है ।लोगों का कहना है कि अगर इस तरह की कार्रवाई होती रही तो जामताड़ा जिला में अपराध व अवैध कारोबार का नामोनिशान शून्य हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला:राधाबल्लवपुर के कंचन पाल 13 वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में गिरफ्तार ,गया जेल
    Next Article सेवा पखवाड़ा के तहत देश की यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में आज आयुष्मान भव: का कैंप मानगो में लगाया गया

    Related Posts

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    June 18, 2026

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.