Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर में दो युवकों की हत्या के मामले की सीबीआई जांच पर सीएम बीरेन ने दिया बयान
    Breaking News Headlines

    मणिपुर में दो युवकों की हत्या के मामले की सीबीआई जांच पर सीएम बीरेन ने दिया बयान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मणिपुर में दो युवकों की हत्या के मामले की सीबीआई जांच पर सीएम बीरेन ने दिया बयान

    मणिपुर में दो युवकों की मौत की जांच कर रही सीबीआई टीम पर सीएम एन बीरेन सिंह ने दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हम दोषियों को पकड़ लेंगे। गौरतलब है कि मणिपुर में दो युवाओं की हत्या से आक्रोश की लहर है और प्रदर्शन भी किया जा रहे हैं। दरअसल, दो छात्रों-फिजाम हेमजीत (20) और हिजाम लिंथोइंगांबी (17) के शव की तस्वीर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ये दोनों जुलाई से लापता थे। दो तस्वीर में से एक में, ये दोनों विद्यार्थी कथित रूप से दो हथियारबंद लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। दूसरे तस्वीर में दोनों के शव नज़र आ रहे हैं।

     

     

    पुलिस का कहना था कि ये दोनों कहा हैं, इसका पता नहीं है। दोनों के मोबाइल बंद पाए गए हैं। पुलिस ने कहा था कि उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन चूराचांदपुर जिले के शीतकालीन पुष्प पर्यटन स्थल के समीप लामदान में मिली है।

     

     

    मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, ‘‘लापता विद्यार्थियों की दुखद मौत के बारे में कल जो निराशाजनक खबर आई, उसके आलोक में मैं राज्य के लोगों को आश्वासन देना चाहता हूं कि राज्य एवं केंद्र सरकार अपराधियों की धरपकड़ के लिए मिलकर काम कर रही हैं। मैं अपराधियों की तलाश और उन्हें कानून के कठघरे में खड़ा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निरंतर संपर्क में हूं।’’

     

     

    इसको लेकर सोमवार को मणिपुर में ताजा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। विदित हो कि उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद मणिपुर में 3 मई से हिंसा हो रही है, जिसमें राज्य सरकार से मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की श्रेणी में शामिल करने पर विचार करने को कहा गया था।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAsian games: आज शूटिंग में सरबजोत-दिव्या ने जीता सिल्वर, निशानेबाजी में यह भारत का 19वां पदक
    Next Article न्यूयॉर्क में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़, शहर में लगी इमरजेंसी

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.