Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ठाकुर-ब्राह्मण विवाद में तेज प्रताप की एंट्री, कहा- आजकल के क्षत्रिय बस जाति के नाम पर दिखावा करते हैं
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    ठाकुर-ब्राह्मण विवाद में तेज प्रताप की एंट्री, कहा- आजकल के क्षत्रिय बस जाति के नाम पर दिखावा करते हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ठाकुर-ब्राह्मण विवाद में तेज प्रताप की एंट्री, कहा- आजकल के क्षत्रिय बस जाति के नाम पर दिखावा करते हैं
    पार्लियामेंट के स्पेशल सेशन के दौरान महिला राज्यसभा में RJD सांसद मनोज झा ने मशहूर कवि ओमप्रकाश बाल्मीकि द्वारा रचित एक कविता का पाठ किया जिसका शीर्षक ‘ठाकुर का कुआं’ था। कुछ दिन मामला शांत रहा फिर अचानक से RJD विधायक चेतन आनंद ने इस कविता को लेक फेसबुक पर एक पोस्ट कर तीखी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद उनके पिता आनंद मोहन ने भी मनोज झा को निशाने पर लेते उए कहा कि उस दिन अगर मैं राज्यसभा में होता तो मनोज झा की जीभ खींचकर आसन की ओर उछाल देता। अब इस मामले पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। मनोज झा पर चौतरफा हमला हो रहा है लेकिन उनकी पार्टी उनके साथ है। इसी बीच लालू यादव के बड़े लाल और नीतीश कैबिनेट में मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी इस विवाद पर एक वीडियो शेयर करते हुए राजपूत जाति पर निशाना साधा है।

     

    क्या लिखा तेज प्रताप ने

    तेजप्रताप यादव ने आज शुक्रवार को अपने X हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जो महाभारत काल में अर्जुन और ब्राह्मण के बीच हुए संवाद से जुड़ा हुआ है। इसमें उन्होंने लिखा, “क्षत्रिय ब्राह्मण के रक्षा हेतु अपने प्राण तक न्योछावर कर देते हैं इसका उदाहरण वेद, पुराण और हमारा इतिहास गवाह है कि जब भी ब्राह्मण पर कोई संकट आई है क्षत्रिय सदैव सबसे पहले आगे रहे हैं और आजकल के क्षत्रिय बस जाति के नाम पर दिखावा करते हैं।”

     

    कल कहा था- हम बस एक ठाकुर को जानते हैं

    कल जब तेज प्रताप यादव अपने काफिले के साथ कहीं जा रहे थे तब पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और ठाकुर-ब्राह्मण विवाद पर सवाल पूछने लगे। पत्रकारों ने कहा सुनने को यह मिल रहा है कि लालू यादव के इशारे पर ठाकुरों को अपमानित करवाया जा रहा है, इस पर आपका क्या कहना है? तो इसके जवाब में तेज प्रताप ने कहा “जाकर नरेंद्र मोदी से पूछ लीजिए, कौन किसको क्या कहता है। लालू यादव के इशारे पर ये बस चीजें नहीं होती हैं। भाजपा RSS की उपज है, RSS की उपज नाथूराम गोडसे से हुई थी। नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी, ये हत्यारों की पार्टी है। मैं ये खुलेआम बोलता हूं और किसी से डरता नहीं हूं। मैं ये खुलेआम बोलता हूं और किसी से डरता नहीं हूं। मैं सिर्फ एक ही ठाकुर को जानता हूं, मैं उस भगवान का भक्‍त हूं। इसके अलावा सब इंसान हैं। वह है इंसानियत का अपना धर्म, यह धर्म सबसे बड़ा होता है और सबसे महान भी। ठाकुर और ब्राह्मण के बीच सब इंसान ही हैं और हम सिर्फ इंसानियत देखते हैं।”

    कहा- आजकल के क्षत्रिय बस जाति के नाम पर दिखावा करते हैं ठाकुर-ब्राह्मण विवाद में तेज प्रताप की एंट्री
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleISKCON: मेनका गांधी के खिलाफ सौ करोड़ रुपये का मानहानि का दावा करेगा इस्कॉन, भेजा नोटिस
    Next Article पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान हुआ बम ब्लास्ट, 34 की मौत, 130 से अधिक घायल

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.