Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ISKCON: मेनका गांधी के खिलाफ सौ करोड़ रुपये का मानहानि का दावा करेगा इस्कॉन, भेजा नोटिस
    Breaking News Headlines

    ISKCON: मेनका गांधी के खिलाफ सौ करोड़ रुपये का मानहानि का दावा करेगा इस्कॉन, भेजा नोटिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ISKCON: मेनका गांधी के खिलाफ सौ करोड़ रुपये का मानहानि का दावा करेगा इस्कॉन, भेजा नोटिस
    नई दिल्ली. भाजपा सांसद मेनका गांधी के इस्कॉन को लेकर किए गए दावा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. मेनका के दावे के बाद इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) कोलकाता ने उन्हें 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है.

     

     

    शुक्रवार को इस्कॉन, कोलकाता के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट डाला. उन्होंने लिखा कि मंगलवार को संगठन को सबसे बड़ा धोखेबाज कहने के लिए भाजपा सांसद मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा गया है.
    दास ने कहा कि आज हमने इस्कॉन के खिलाफ पूरी तरह से निराधार आरोप लगाने के लिए मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है. इस्कॉन के भक्तों, समर्थकों और शुभचिंतकों का विश्वव्यापी समुदाय इन अपमानजनक, निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से बहुत दुखी है. हम इस्कॉन के खिलाफ भ्रामक प्रचार के खिलाफ न्याय की खोज में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

     

     

    मेनका गांधी ने क्या कहा था?

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मेनका को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आज भारत में सबसे बड़ा धोखा इस्कॉन है. वे गौशालाएं स्थापित करते हैं, जिन्हें चलाने के लिए उन्हें सरकार से असीमित लाभ मिलता है. उन्हें बहुत बड़ी जमीन मिलती है. मैंने अभी उनकी अनंतपुत गौशाला का दौरा किया. इस्कॉन अपनी सारी गायें कसाई को बेच रहा है. मेनका ने ये भी कहा कि वे कहते हैं कि उनका पूरा जीवन दूध पर निर्भर है, शायद किसी ने भी इतने मवेशी कसाइयों को नहीं बेचे होंगे, जितने उन्होंने बेचे हैं. अगर ये लोग ऐसा कर सकते हैं, तो दूसरों के बारे में क्या ही कहा जाए?

     

     

    इस्कॉन ने पलटवार किया

    वीडियो सामने आने के कुछ घंटों बाद इस्कॉन ने बीजेपी सांसद पर पलटवार करते हुए उनके बयान को अप्रमाणित और झूठा बताया. इस्कॉन न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर गाय और बैल की सुरक्षा और देखभाल में सबसे आगे रहा है. इस्कॉन के प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने एक्स पर लिखा कि इस्कॉन गायों की सेवा करता है, न कि उन्हें बेचा जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची : आजसू के तीन दिवसीय महाधिवेशन का हुआ आगाज
    Next Article ठाकुर-ब्राह्मण विवाद में तेज प्रताप की एंट्री, कहा- आजकल के क्षत्रिय बस जाति के नाम पर दिखावा करते हैं

    Related Posts

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    June 17, 2026

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.