Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 8 दिन में दूसरी बार ​आएंगे पीएम मोदी राजस्थान, दो अक्टूबर को मेवाड़ दौरे पर पीएम
    Breaking News Headlines राजनीति

    8 दिन में दूसरी बार ​आएंगे पीएम मोदी राजस्थान, दो अक्टूबर को मेवाड़ दौरे पर पीएम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    8 दिन में दूसरी बार ​आएंगे पीएम मोदी राजस्थान, दो अक्टूबर को मेवाड़ दौरे पर पीएम
    8 दिन में दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान आ रहे है। 25 सितंबर को पीएम मोदी ने जयपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। अब वो दो अक्टूबर को मेवाड़ के दौरे पर आ रहे हैं। राजस्थान में चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में मेवाड़ के दौरे पर 2 अक्टूबर को आने की जानकारी मिली है। इसको लेकर प्रशासन और भाजपा ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।पीएम मोदी के मेवाड़ दौरे को लेकर चित्तौड़गढ़ में पिछले दिनों वन्दे भारत ट्रेन के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश जोशी  ने संकेत भी दिए थे। मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम साँवलिया सेठ मण्डफिया में पीएम मोदी की सभा होगी।

     

     

     

    केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा प्रशासन को 2 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ के श्री साँवलियाजी मण्डफिया में पीएम मोदी के आगमन की सूचना देने के साथ ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर हैं। चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने एक आपातकालीन बैठक बुलाकर पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियों शुरू कर दी हैं। इस दौरे में डबोक हवाई अड्डे पर करोड़ों की लागत से विश्व स्तर के नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा देबारी-काया बाईपास, रेलवे की विभिन्न योजनाओं, श्री साँवलिया मन्दिर में केंद्र सरकार की ओर से 18 करोड़ के लागत के वॉटर लेजर शॉ का उद्धघाटन, राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

     

     

    पीएम मोदी 4 साल बाद चित्तौड़गढ़ आंएगे।राजस्थान में चुनाव की घोषणा से पहले पीएम मोदी का दौरा होना पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकेगा। मेवाड़-वागड़ की 28 विधानसभा सीटें है। इनमें उदयपुर की 8, डूंगरपुर की 4, प्रतापगढ़ की 2, बांसवाड़ा की 5, राजसमन्द की 4 और चित्तौड़गढ़ की 5 विधानसभा सीटें हैं। पिछले चुनाव को छोड़ दिया जाए तो माना जाता हैं कि मेवाड़ की 28 सीटें जिस पार्टी की ज्यादा आती हैं वह राजस्थान की सत्ता उसके हाथ मे होती हैं। ऐसे में भाजपा इस बार मेवाड़ संभाग पर विशेष ध्यान दे रही है। परिवर्तन यात्रा से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं को अब पीएम मोदी चुनावी जीत का मंत्र देने आ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकावेरी जल विवाद को लेकर आज कर्नाटक बंद, 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
    Next Article लखनऊ में निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया​, 12 लोग दब गए मलबे में

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.