मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में BIT (बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान) मेसरा के कुलपति इंद्रनील मन्ना ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 01 अक्टूबर 2023 को आयोजित बीआईटी मेसरा के 33वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के अध्यक्ष श्री नीरज सिन्हा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार के अध्यक्ष श्री पी.आर.के. नायडू ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने THE NECTAR OF DEVOTION (भक्ति का अमृत) पुस्तक सप्रेम भेंट की।