Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी की राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार, आरएसएस नेताओं से मुलाकात करेंगे नड्डा-शाह
    Breaking News Headlines राजनीति

    बीजेपी की राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार, आरएसएस नेताओं से मुलाकात करेंगे नड्डा-शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बीजेपी की राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार, आज आरएसएस नेताओं से मुलाकात करेंगे नड्डा-शाह
    राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है जिससे लेकर पार्टियां जोरों शोरों से तैयारियों में लगी हुई है। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की एक बड़ी बैठक बुधवार को जयपुर में हुई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह सहित प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल हुए। आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा के लिए हुए इस बैठक को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि बीजेपी अपने दो केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतार सकती है।

     

     

    आज आरएसएस नेताओं से होगी मुलाकात

    बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि पार्टी संगठन सर्वोच्च है और चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। पार्टी की राज्य इकाई के सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कुछ अन्य सांसदों के साथ विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है।

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नड्डा और शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, चुनाव सह प्रभारी नितिन पटेल, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह और कुलदीप विश्नोई और विजया रहाटकर सहित अन्य नेताओं के साथ अगले दौर की बैठक की। नड्डा और शाह आज सुबह आरएसएस के स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे।

     

     

    इस बार युवा महिलाओं पर है बीजेपी का फोकस

    इससे पहले, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अन्य नेताओं ने शाह और नड्डा का जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर स्वागत किया। इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य नेताओं ने जयपुर हवाई अड्डे पर शाह और नड्डा का स्वागत किया था। बैठक में केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, सह प्रभारी नितिन पटेल, राजस्थान के लिए पार्टी के प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और अन्य नेता मौजूद थे। बैठक करीब तीन घंटे तक चली।

    आज आरएसएस नेताओं से मुलाकात करेंगे नड्डा-शाह बीजेपी की राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के सिंध में बच्चों को मिला रॉकेट शेल, खिलौना समझ ले आए घर, धमाके से 9 की मौत
    Next Article प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन के द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।

    Related Posts

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.