Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Punjab: मोहाली में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, 8 झुलसे, हो रहे धमाके
    Breaking News Headlines

    Punjab: मोहाली में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, 8 झुलसे, हो रहे धमाके

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Punjab: मोहाली में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, 8 झुलसे, हो रहे धमाके
    चंडीगढ़. मोहाली के कुराली में फोकल पॉइंट स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है. जिसमें करीब 5 महिलाओं समेत 8 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं. इनमें से 2 महिलाओं को मोहाली से चंडीगढ़ रेफर किया गया है. जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. मौके पर मोहाली के अलावा रोपड़ की हेल्थ टीमों को भेज दिया गया है.

    आग लगते ही पूरे आसमान में धुएं का गुबार छा गया है. आग बुझाने के लिए करीब 24 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर मौजूद हैं. फैक्ट्री के अंदर से धमाकों की आवाज आ रही है. आसपास के इलाके में आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी है.

     

     

     

    घटना के समय करीब 25 कर्मचारी थे फैक्ट्री के अंदर

    जिस समय आग लगी उस समय फैक्ट्री के अंदर करीब 25 कर्मचारी काम कर रहे थे. जिस जगह पर आग लगी थी, वहां पर 5 से 7 लोग मौजूद थे. उन्हें फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आकर बाहर निकाला था. वही इस हादसे में सबसे ज्यादा झुलसे हैं. बाकी सभी कर्मचारी धमाके की आवाज सुनकर तुरंत बाहर भाग गए थे.

     

     

    तारपीन के तेल से हुआ हादसा

    घटना के बाद मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों ने बताया कि फैक्ट्री में एक्सपायरी डेट का तारपीन का तेल रखा हुआ था. जब कुछ कर्मचारी उस तेल को ड्रम में डालने लगे तो उसमें अचानक से धमाका हो गया. इसके कारण पूरी फैक्ट्री में आग लग गई. आग का शिकार हुई दो महिलाएं अंजू और संध्या कुमारी 70त्न तक झुलस गई हैं. उन्हें मोहाली के फेज -6 स्थित अस्पताल से चंडीगढ़ के त्ररूष्ट॥-32 के लिए रेफर कर दिया है. निभा कुमारी, जयदेव देवी और दिलजीत कौर का मोहाली फेस 6 सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

     

     

     

    विशेष केमिकल आग बुझाने को मंगाया

    यह आग फैक्ट्री के अंदर रखे हुए केमिकल में लगी हुई है. इस कारण यह बढ़ती जा रही है. अब इस आग को बुझाने के लिए मोहाली से विशेष केमिकल मंगाया जा रहा है.

     

     

    फैक्ट्री में हुए दो धमाके

    दोपहर करीब 1.30 बजे आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री में दो धमाके हुए हैं. यह धमाके केमिकल से भरे ड्रम के फटने से बताई जा रहे हैं. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बड़ी सावधानी के साथ आग को बुझा रहे हैं, क्योंकि यह केमिकल ड्रम फटने के साथ बाहर आने की संभावना है.

    तेज हवा ने बिगाड़ी स्थिति, आसपास की फैक्ट्रियों पर भी खतरा

    केमिकल फैक्ट्री में आग अभी भी तेजी से बढ़ती जा रही है. मौके पर काफी तेज हवा चलने के कारण आसपास की दूसरी फैक्ट्री में भी आग का खतरा बना हुआ है. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दूसरी फैक्ट्री से भी मजदूरों को बाहर निकलना शुरू कर दिया है.

     

    केमिकल फैक्ट्री में आग अभी भी तेजी से बढ़ती जा रही है. मौके पर काफी तेज हवा चलने के कारण आसपास की दूसरी फैक्ट्री में भी आग का खतरा बना हुआ है. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दूसरी फैक्ट्री से भी मजदूरों को बाहर निकलना शुरू कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिद्धगोडा में प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि योजना के ॠण भुगतान शिविर का किया आयोजन
    Next Article JAMSHEDPUR : भूमाफियाओं का बोलबाला चरम पर , भू माफिया के चंगुल से जमीन को बचाने के लिए एक परिवार दर दर की ठोकरे खा रहा

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.