Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड : गठबंधन छोड़ेंगे विधायक कमलेश सिंह!
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड : गठबंधन छोड़ेंगे विधायक कमलेश सिंह!

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड : गठबंधन छोड़ेंगे विधायक कमलेश सिंह!

    झारखंड: क्या झारखंड में एनसीपी के इकलौते विधायक कमलेश सिंह हेमंत सरकार को बाय-बाय करने वाले हैं ? क्या चाचा शरद पवार और भतीजा अजीत पवार के पावर गेम में हेमंत सोरेन को एक विधायक का नुकसान होने वाला है ? एनसीपी में जारी उठापटक के बीच झारखंड में यह लगभग तय माना जा रहा है.पत्रकारों को हुसैनाबाद से एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने इस बात के संकेत दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह अजीत पवार गुट के साथ हैं

     

     

     

    दरअसल शरद पवार गुट ने कमलेश सिंह के खिलाफ दलबदल के तहत झारखंड विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग कर दी है. शरद पवार गुट के प्रवक्ता सह राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र अहवाड ने रवींद्रनाथ महतो को पत्र भेजकर दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है. उनकी तरफ से यह पत्र 15 सिंतबर 2023 को भेजा गया है. इसपर स्पीकर सचिवालय ने 15 सितंबर को ही एनसीपी विधायक कमलेश सिंह से जवाब मांगा था.विधायक कमलेश सिंह ने स्पीकर को भेजे अपने जवाब में कहा है कि एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार हैं.

     

     

    उन्होंने खुद आपको पत्र भेजकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है. ऐसे में चुनाव आयोग का फैसला आने तक अजीत पवार के अलावा किसी अन्य के द्वारा एनसीपी होने का दावा करना और हमारी सदस्यता को चुनौती देना उचित नहीं है. विधायक कमलेश सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि वह झारखंड में पार्टी के सिंगल विधायक हैं. साथ ही झारखंड में पार्टी के अध्यक्ष भी हैं. इसलिए उनपर दलबदल का मामला लागू ही नहीं होता. उन्होंने यह भी कहा है कि वह फिलहाल अजीत पवार के साथ हैं

    झारखंड : गठबंधन छोड़ेंगे विधायक कमलेश सिंह!
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी जोन के स्मार्ट शहरों में बेस्ट परफॉर्मर सिटी के अवार्ड से रांची सम्मानित
    Next Article सिद्धगोडा में प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि योजना के ॠण भुगतान शिविर का किया आयोजन

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.