Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपने परिवार, समाज, राज्य और देश को मजबूत करने का संकल्प लें:हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    अपने परिवार, समाज, राज्य और देश को मजबूत करने का संकल्प लें:हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन रांची महिला महाविद्यालय (साइंस ब्लॉक) स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित करमा पूजा महोत्सव में हुए सम्मिलित

    ◆ _मुख्यमंत्री ने अखरा में करम डाल की पारंपरिक विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख -समृद्धि और शांति की कामना की
    ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- पूर्वजों से मिली विरासत को संरक्षित और अक्षुण्ण रखने के साथ और आगे ले जाना है

    ● आप सभी को प्रकृति पर्व करमा पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

    ● प्राकृतिक संसाधनों को बचाते हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ें

    ● अपने परिवार, समाज, राज्य और देश को मजबूत करने का संकल्प लें:हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

    पर्व -त्योहारों से हमारी आस्था, परंपरा और सभ्यता- संस्कृति जुड़ी होती है । इससे जीवन मे प्रेम, खुशी, उमंग, उल्लास और उत्साह आता है। ऐसे में पर्व- त्योहारों के जश्न से कोई कैसे अलग रह सकता है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भी आज रांची महिला कॉलेज (साइंस ब्लॉक) स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित करमा पूजा महोत्सव में सम्मिलित होकर लोगों संग खुशियां बांटी। मुख्यमंत्री ने यहां अखरा में करम डाल की पारंपरिक विधि- विधान से पूजा -अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास और सुख ,शांति और समृद्धि की कामना की।

    *_”आदि” परंपरा को अक्षुण्ण और आगे ले जाना है_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी आदिवासी सभ्यता संस्कृति और परंपरा काफी समृद्ध और गौरवशाली रही है।करमा पर्व प्रकृति से जुड़ा एक परंपरागत त्यौहार है। पूर्वजों से मिली अपनी इस विरासत को हमें संरक्षित और अक्षुण्ण रखने के साथ और भी आगे ले जाना है।

    *_प्रकृति से हो रहा छेड़छाड़ चिंता का विषय_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में विकास के नाम पर प्रकृति के साथ निरंतर छेड़छाड़ हो रहा है। जंगल काटे जा रहे हैं ।नदी -नालों और पहाड़ों का अतिक्रमण हो रहा है। शहरों में हरियाली गायब हो रही है । कहीं बाढ़ आ रहा है तो कहीं सूखा पड़ रहा है। पर्यावरण में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। यह मानव जीवन के खतरनाक चुनौती है। अगर हम सचेत नहीं हुए तो हमारे साथ आने वाली पीढ़ी को भी इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

    *_प्राकृतिक संसाधनों को बचाते हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़े_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इस धरती को बचाना है तो प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना होगा। हमें प्रकृति से संबंध बनाते हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना है। आज हम करम पर्व के अवसर पर प्रकृति को सुरक्षित करने का संकल्प लें।

    *_सभी छात्रावासों का हो रहा जीर्णोद्धार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कल्याण विभाग के सभी छात्रावासों का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में तेजी से छात्रावासों का रेनोवेशन भी तेजी से हो रहा है। इन छात्रावासों में सिक्योरिटी गार्ड रसोईया और अनाज की व्यवस्था भी सरकार करेगी यहां रहने वाले बच्चों को अब सिर्फ पढ़ाई पर की चिंता करनी है । उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यहां छात्रों और छात्राओं के लिए अलग-अलग मल्टी स्टोरेज छात्रावास बनाए जाएंगे।

    *_अपने परिवार समाज राज्य और देश को मजबूत करने का संकल्प लें_*

    मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको आगे बढ़ने का मार्ग सरकार प्रशस्त कर रही है ।लेकिन, चलना आपको होगा। आप सही दिशा में आगे बढ़े, इसके लिए सरकार आपको हर संभव मदद करेगी। उन्होंने करमा पूजा के इस अवसर पर विद्यार्थियों से अपने परिवार, समाज राज्य और देश को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    अपने परिवार झारखंड मुख्यमंत्री राज्य और देश को मजबूत करने का संकल्प लें:हेमंत सोरेन समाज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्री हरो पार्वती सार्वाजनिन दुर्गा पूजा कमिटी पारडीह काली बाड़ी मानगो में हुआ भूमि पूजन
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.