Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कश्‍मीर की मध्यस्थता के लिए जो भी बेहतर हो सकेगा, मैं करूंगा: डोनाल्ड ट्रंप
    Breaking News राष्ट्रीय

    कश्‍मीर की मध्यस्थता के लिए जो भी बेहतर हो सकेगा, मैं करूंगा: डोनाल्ड ट्रंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से टकराव का मुद्दा रहे कश्मीर की ‘‘विस्फोटक’ स्थिति पर एक बार फिर मध्यस्थता की पेशकश की है. ट्रंप ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष सप्ताहांत में यह मुद्दा उठायेंगे. अमेरिका ने मोदी से कश्मीर में तनाव कम करने के लिये कदम उठाने का अनुरोध किया था. ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि कश्मीर बेहद जटिल जगह है. यहां हिंदू हैं और मुसलमान भी और मैं नहीं कहूंगा कि उनके बीच काफी मेलजोल है. उन्होंने कहा कि मध्यस्थता के लिये जो भी बेहतर हो सकेगा, मैं वो करूंगा.पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के लिये कश्मीर सुरक्षा की पहली पंक्ति है. उनकी कैबिनेट ने यह फैसला किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जब संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे तब उस दौरान पाकिस्तान कश्मीर में स्थति को रेखांकित करेगा. खान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की सूचना मामलों की विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि कैबिनेट की बैठक के दौरान खान ने जोर दिया कि कश्मीर पाकिस्तान के लिये सुरक्षा की पहली पंक्ति है. उन्होंने कहा कि मोदी 27 सितंबर को खान से पहले संयुक्तराष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअभिनंदन को पकड़ने वाले पाक कमांडर अहमद खान को भारतीय सेना ने मार गिराया
    Next Article उत्तरप्रदेश: योगी कैबिनेट का विस्तार, 18 नए मंत्री शामिल, 5 का प्रमोशन

    Related Posts

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    October 11, 2026

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    October 11, 2026

    पत्रकारिता पर हमले के लिए सिर्फ सत्ता नहीं, समाज भी जिम्मेदार है

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    पत्रकारिता पर हमले के लिए सिर्फ सत्ता नहीं, समाज भी जिम्मेदार है

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.