Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तरप्रदेश: योगी कैबिनेट का विस्तार, 18 नए मंत्री शामिल, 5 का प्रमोशन
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    उत्तरप्रदेश: योगी कैबिनेट का विस्तार, 18 नए मंत्री शामिल, 5 का प्रमोशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को हो गया. राजभवन में आयोजित हुए शपथग्रहण समारोह में योगी के 23 मंत्रियों ने शपथ ली. इन 23 मंत्रियों में 18 नए चेहरे योगी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए, जबकि 5 मंत्रियों को प्रमोट किया गया है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई. योगी ने मंत्रिमंडल में नए चेहरे तय करते समय जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के साथ लोकसभा चुनाव में उनके प्रदर्शन का भी ध्यान रखा है. मंत्रिमंडल में जगह पाने वालों में कई ऐसे हैं, जो पहली बार विधायक बने हैं.

    योगी के मंत्रिमंडल में शामिल सात से अधिक मंत्री ऐसे हैं, जिन्हें बेहतर काम के इनाम दिया गया है. इनमें से 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. दो राज्यमंत्री प्रमोशन पाकर स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री बने हैं. ताजा विस्तार के बाद योगी मंत्रिमंडल में कुल सदस्यों की संख्या अब मुख्यमंत्री सहित 56 हो जाएगी.

    मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर मंगलवार दोपहर बाद चिनहट के एक रिजॉर्ट में संघ के साथ समन्वय बैठक भी हुई, जिसमें सरकार और संगठन के प्रमुख चेहरों के साथ ही संघ के सहसरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, दोनों क्षेत्र प्रचारक व सभी प्रांत प्रचारक भी मौजूद थे. मंत्रियों के नाम पर यहां भी काफी देर माथापच्ची हुई. बैठक के बाद मंत्रियों के नामों पर अंतिम मोहर लगाई गई थी.

    ये नए चेहरे बने मंत्री – राम नरेश अग्निहोत्री, कमला रानी वरुण, कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, श्रीराम चौहान, नीलिमा कटियार, अशोक कटारिया, रविंद्र जायसवाल, अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल, अजीत पाल.

    ये बने कैबिनेट मंत्री

    डॉ. महेंद्र सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री

    चौधरी भूपेंद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री

    सुरेश राणा, गन्ना विकास मंत्री

    अनिल राजभर, होमगार्ड व पिछड़ा कल्याण मंत्री

    उपेंद्र तिवारी, परती व भूमि विकास मंत्री

    राम नरेश अग्निहोत्री

    कमला रानी वरुण

    इनको मिला स्वतंत्र प्रभार- नीलकंठ तिवारी, कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल.

    ये बने राज्यमंत्री- अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, निलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल, अजीत सिंह पाल.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकश्‍मीर की मध्यस्थता के लिए जो भी बेहतर हो सकेगा, मैं करूंगा: डोनाल्ड ट्रंप
    Next Article समाधान’ के मंडप में फ़िर पंद्रह बेटियों का होगा भव्य सामूहिक शुभ विवाह

    Related Posts

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    June 23, 2026

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    June 23, 2026

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.