Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुस्लिम सांसद दानिश अली को आपत्तिजनक गाली देने के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मुस्लिम सांसद दानिश अली को आपत्तिजनक गाली देने के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के तत्वाधान में कांग्रेस जनों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कार्यालय में भारत के महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन द्वारा उपायुक्त महोदय सौंपा गया, जिसमें कल संसद में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमेश विधुरी द्वारा मुस्लिम सांसद दानिश अली को आपत्तिजनक धार्मिक गाली दी गई। दानिश अली को सामने रखकर पूरे मुस्लिम धर्म और मुस्लिम समाज के बारे में अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की गई , जिसमें बहुत ही घटिया दर्जे के शब्द इस्तेमाल किए गए जैसे कठमुल्ले, कटुए, उग्रवादी आदि। यह बहुत ही निंदनीय और गैर संवैधानिक है। संविधान के मूल भावनाओं के खिलाफ है। यही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का चाल, चेहरा और चरित्र है। इस तरह के आपत्तिजनक बयान लगातार इनके नेताओं द्वारा दिए जाते रहते हैं परंतु केंद्र की भाजपा सरकार इस पर कोई संज्ञान नहीं लेती है। यह लोग जानबूझकर ऐसा बयान देकर देश का माहौल खराब कर रहे हैं और सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सद्भावना को नष्ट करने का काम कर रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

     

     

    भाजपा सांसद द्वारा इस तरह का बयान लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन में दिया गया और वह भी उस नए संसद में जिसका बखान करते भाजपा वाले नहीं थकते हैं। इस संसद की गरिमा और पवित्रता को उक्त भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने नष्ट करने का काम किया है। जिस पर लोकसभा अध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी संसद सदस्यता को निरस्त(खत्म) करना चाहिए ।
    ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से मांग की गई है कि वह इस पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए इन पर मुकदमा चलाने का आदेश देकर जेल का रास्ता दिखाना चाहिए ताकि संसद की गरिमा और मर्यादा बनी रह सके और आइंदा कोई इस तरह का आपत्तिजनक बयान देने की हिम्मत ना कर सके।

     

     

    उक्त प्रतिनिधि मंडल में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव रईस रिजवी छब्बन, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान,जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान , जिला प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अफसर इमाम, अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता सरवर आलम, आदिल खान , मोहम्मद समसी अहमद ,मोहम्मद अबू बकर,फरहाद बेगम आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखर राष्ट्रवादी, सनातन धर्म के अध्येता प्रसेनजित तिवारी को क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा मिला सम्मान
    Next Article आखिर विकास के नाम पर विनाश को दावत क्यों : बिशन पपोला

    Related Posts

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    June 3, 2026

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 3, 2026

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस

    नगरी गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

    एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.