Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हम 44 साल पुराना MiG-21 उड़ा रहे हैं : IAF चीफ बीएस धनोआ
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    हम 44 साल पुराना MiG-21 उड़ा रहे हैं : IAF चीफ बीएस धनोआ

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना में लड़ाकू विमानों की कमी का मुद्दा पिछले काफी समय से चर्चा में है. वायुसेना लंबे समय से अपने बेड़े में और अधिक लड़ाकू विमानों को शामिल किए जाने की मांग उठती रही है. इन सबके बीच अब वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा है कि वायुसेना अब भी 44 साल पुराने मिग-21 विमान उड़ा रही है, जबकि इतनी पुरानी तो कोई कार भी नहीं चलाता. उन्‍होंने चार दशक से भी पुराने मिग-21 के उड़ान भरने में सक्षम होने का श्रेय वायुसेना के मेंटनेंस इंजीनियरों को दिया और कहा कि उन्‍हीं की बदौलत वायुसेना आज भी इन विमानों को उड़ाने में सक्षम है.वायुसेना प्रमुख यहां एयरफोर्स ऑडिटोरियम में वायुसेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशीकरण को लेकर आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे. रक्षा मंत्री ने जहां भारतीय वायुसेना की तारीफ करते हुए इसे पेशेवर बताया और कहा कि बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के बाद पूरी दुनिया ने इसका लोहा माना, वहीं वायुसेना प्रमुख ने कहा कि लड़ाकू विमानों के बगैर एयरफोर्स का कोई अर्थ नहीं रह जाता और हमें अपनी क्षमताओं में विस्‍तार के लिए लड़ाकू विमानों की आवश्‍यकता है.उन्‍होंने स्‍वदेशी रक्षा उपकरण विकसित करने पर भी जोर दिया और साफ कहा कि भारत अपनी रक्षा आवश्‍यकताओं के लिए केवल आयात पर निर्भर नहीं रह सकता. हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि स्वदेशी तकनीक विकसित होने तक पुराने हो चुके लड़ाकू उपकरणों को बदलने का इंतजार नहीं किया जा सकता. ऐसे में फिलहाल उन्‍नत किस्‍म के रक्षा उपकरणों का विदेशों से आयात करना ही समझदारी होगी.यहां उल्लेखनीय है कि वायुसेना को लगभग 42 स्‍क्वाड्रन की आवश्‍यकता है, पर उसके पास फिलहाल 31 स्‍क्वाड्रन ही हैं. वायुसेना के बेड़े में शामिल मिग-21 विमान चार दशक से भी अधिक पुराना हो गया है, लेकिन यह अब भी एयर फोर्स के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है. इस बीच कई मिग-21 विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं, पर यह अब भी वायुसेना के लिए ‘रीढ़ की हड्डी’ की तरह बना हुआ है.अपने बेड़े में अप-टू-डेट विमानों के नहीं होने के बावजूद वायुसेना पूरे दमखम के साथ देश की सरहदों की हिफाजत में जुटी है और दुश्‍मनों को करारा जवाब भी दे रही है. विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने मिग-21 के जरिये ही अपेक्षाकृत उन्‍नत माने जाने वाले पाकिस्‍तानी लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराया गया था, जब बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के बाद पाकिस्‍तान की ओर से भारतीय हवाई क्षेत्र के उल्‍लंघन की कोशिश की गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्य प्रदेश के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर का निधन, लंबे समय से थे बीमार
    Next Article रतुल पुरी 6 दिनों की ईडी हिरासत में भेजे गए

    Related Posts

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    October 11, 2026

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    October 11, 2026

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    पत्रकारिता पर हमले के लिए सिर्फ सत्ता नहीं, समाज भी जिम्मेदार है

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.