Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर का निधन, लंबे समय से थे बीमार
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर का निधन, लंबे समय से थे बीमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह भोपाल में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनकी उम्र 89 वर्ष थी. ‘नर्मदा अस्पताल’ के निदेशक डॉक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि 7 अगस्त को उन्हें गंभीर हालत में भोपाल के नर्मदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.पिछले महीने ही बाबूलाल गौर की गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में एंजियोप्‍लास्‍टी की गई थी लेकिन उसके बाद से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. बुधवार सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बाबूलाल गौर 89 वर्ष के थे. बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात से ही उनकी हालत और बिगड़ती गई. उनका ब्लड प्रेशर कम होता गया और पल्स रेट भी गिरता गया. उन्हें लगातार लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया था. उनकी किडनियों ने भी काम करना बंद कर दिया था.बताया जा रहा है कि जबसे गौर एंजियोप्‍लास्‍टी कराकर लौटे तभी से उन्‍हें काफी कमजोरी हो गई थी. उनकी तीन नसें ब्‍लॉक बताई गई थीं इसलिए अधिक उम्र के बावजूद उनका ऑपरेशन करना पड़ा. भाजपा के वरिष्ठ नेता गौर 2004-2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अपनी परंपरागत गोविंदपुरा विधानसभा सीट से 10 बार चुनाव जीत थे. गौर का जन्म दो जून 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपालाजोड़ी पंचायत में जल संचयन को लेकर 49 योजनाएं संचालीत
    Next Article हम 44 साल पुराना MiG-21 उड़ा रहे हैं : IAF चीफ बीएस धनोआ

    Related Posts

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    October 11, 2026

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    October 11, 2026

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    पत्रकारिता पर हमले के लिए सिर्फ सत्ता नहीं, समाज भी जिम्मेदार है

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.