Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनआईए का खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ा एक्शन, चंडीगढ़ और अमृतसर में संपत्ति जब्त
    Breaking News Headlines अपराध राजनीति

    एनआईए का खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ा एक्शन, चंडीगढ़ और अमृतसर में संपत्ति जब्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एनआईए का खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ा एक्शन, चंडीगढ़ और अमृतसर में संपत्ति जब्त
    नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खालिस्तान समर्थक और प्रतिबंधन संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के सदस्य और आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. एनआईए ने उसकी चंडीगढ़ और अमृतसर में संपत्ति जब्त कर ली है. बता दें कि पन्नू अमृतसर का रहने वाला है और भारत उसे खालिस्तानी आतंकी घोषित कर रखा है.

     

     

    एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एनआईए ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम 1967 की धारा 33 (5) के तहत पन्नू से संबंधित अचल संपत्तियों को जब्त करने के लिए एक विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया था. मालूम हो कि अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन आदि में विदेशी राष्ट्रीयता के कुछ कट्टरपंथी सिखों द्वारा संचालित प्रतिबंधित संगठन स्स्नछ्व को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 3 (1) के प्रावधानों के तहत गैरकानूनी घोषित किया गया था.भारत सरकार ने अपनी 10 जुलाई, 2019 की अधिसूचना द्वारा एसएफजे को गैरकानूनी संगठन घोषित किया था और इस पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था. इसके अलावा भारत सरकारन ने कहा था कि संगठन का प्राथमिक उद्देश्य पंजाब में एक स्वतंत्र और संप्रभु देश स्थापित करना था और यह खुले तौर पर खालिस्तान का समर्थन करता है. संगठन भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती देती है.

     

     

    कई एजेंसियों ने पन्नू के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं. पन्नू को यूएपीए की चौथी अनुसूची के तहत व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया गया है. खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने के कनाडा के आरोपों पर नई दिल्ली और ओटावा के बीच राजनयिक स्तर पर गिरावट के बीच यह कार्रवाई की गई है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों की संलिप्तता का आरोप लगाने के बाद दोनों देशों ने इस सप्ताह की शुरूआत में एक-एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया था. भारत ने ट्रूडो के दावों को बेतुका कहकर सिरे से खारिज कर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRajasthan: कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा- पहले सदन में मेरा माइक और अब टीवी बंद कर देते हैं
    Next Article मुंबई के 15 मंजिला इमारत में लगी आग, दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.