Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला: सरकारी लाइसेंसी शराब की दुकानों में धड़ल्ले बिक रहे मिलावटी शराब
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला: सरकारी लाइसेंसी शराब की दुकानों में धड़ल्ले बिक रहे मिलावटी शराब

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरायकेला जिले के शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर है. जहां सरकारी लाइसेंसी शराब दुकानों से शराब खरीदना उन्हें भारी पड़ सकता है. बता दें कि जिले के सरकारी लाइसेंसी शराब की दुकानों में धड़ल्ले से मिलावटी शराब बिक रहे हैं. इतना ही नहीं शराब कारोबारी खुलेआम प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं. ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को नहीं है,

     

     

    मगर नीचे से लेकर ऊपर तक सभी चुप हैं. हमारे हाथ एक ऐसा वीडियो लगा है जो यह बताने के लिए पर्याप्त है, कि जिले में किस कदर लाइसेंसी शराब दुकान की आड़ में मिलावटी शराब का गोरखधंधा फलिभूत हो रहा है. इसमें शराब के शौक़ीनो को दोहरा मार झेलना पड़ रहा है. पहला प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं, दूसरा उन्हें नकली और मिलावटी शराब की आपूर्ति हो रही है. दरअसल यह वीडियो सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अन्तर्गत श्रीडूंगरी स्थित सरकारी लाइसेंसी शराब दुकान जिसका लाइसेंस नंबर 008 FLX और 009 FLX है के पीछे बने गोदाम की है. दावा किया जा रहा है कि गोदाम में मिलावट के बाद उसे शराब दुकान के काउंटर से ग्राहकों को डिलीवरी की जाती है वो भी प्रिंट रेट से ज्यादा.

     

     

    अब सवाल यह उठता है कि इतना बड़ा घालमेल होने के बाद भी ऐसे गोरखधंधों पर नकेल क्यों नहीं कसा जाता. विभाग की कार्रवाई केवल गांवो कसबों में संचालित भट्ठीयों तक ही सिमित क्यों है. हालांकि ये वीडियो तो एक बानगी है. जिले के लगभग सभी लाइसेंसी शराब दुकानों में कमोवेश यही खेल चल रहा है, जिसके आगे शराब के शौक़ीन बेबस हैं. वैसे सूचना मिली है कि वीडियो के आधार पर उत्पाद विभाग ने श्रीडूंगरी से दो लोगों को उठाया है मगर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है इसकी जानकारी विभागीय स्तर से नहीं दी गयी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा-जेडीएस लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अमित शाह-कुमार स्वामी की मौजूदगी में जेडीएस हुई एनडीए में शामिल
    Next Article Chandrayaan 3 Mission: नींद से नहीं जाग रहे हैं विक्रम और प्रज्ञान, इसरो की कोशिश जारी

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.