Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Chandrayaan 3 Mission: नींद से नहीं जाग रहे हैं विक्रम और प्रज्ञान, इसरो की कोशिश जारी
    Breaking News Headlines

    Chandrayaan 3 Mission: नींद से नहीं जाग रहे हैं विक्रम और प्रज्ञान, इसरो की कोशिश जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Chandrayaan 3 Mission: नींद से नहीं जाग रहे हैं विक्रम और प्रज्ञान, इसरो की कोशिश जारी
    नई दिल्‍ली: चंद्रयान-3 मिशन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बताया है कि शुक्रवार को उसने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने की कोशिश की। इसका मकसद उनकी जागने की स्थिति का पता लगाना है। फिलहाल, उनकी ओर से कोई सिग्‍नल नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी हैं।

     

     

     

    इसके पहले इसरो (स्‍पेस एप्‍लीकेशन सेंटर) के डायरेक्‍टर निलेश देसाई ने कहा कि चंद्रमा पर सूर्य उग चुका है। पहले प्‍लान यह था कि शुक्रवार को लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को रिऐक्टिवेट किया जाएगा। लेकिन, कुछ कारणों से इस योजना को टाल दिया गया है। इसके लिए 23 सितंबर को प्रयास किए जाएंगे। उन्‍होंने अपने बयान में इस बात का कोई जिक्र नहीं किया कि इसरो ने संपर्क स्‍थाप‍ित करने का प्रयास किया है।
    चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और प्रज्ञान रोवर ने चांद पर पूरा एक दिन बिताया. इस दौरान विक्रम और प्रज्ञान के साथ गए पेलोड ने इसरो तक चांद की सतह के बारे में कई जानकारियां भेजीं. ISRO वैज्ञानिकों के मुताबिक चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य पूरा हो चुका है. अब कोशिश ये है कि विक्रम और प्रज्ञान को एक बार फिर जगाकर अतिरिक्त जानकारियां जुटाई जाएं, जिससे आने वाले चंद्र मिशनों में लाभ मिले. हालांकि अभी ये कोशिश सफल होते नहीं दिख रही है.

     

     

     

    प्‍लान के अनुसार, 22 सितंबर शाम को लैंडर और रोवर को दोबारा ऐक्टिवेट किया जाना था। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने ने 4 सितंबर को इन्‍हें स्‍लीप मोड में डाला था। इसरो ने एक्‍स पर पोस्‍ट करके बताया, ‘विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके। फिलहाल उनकी ओर से कोई सिग्‍नल नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला: सरकारी लाइसेंसी शराब की दुकानों में धड़ल्ले बिक रहे मिलावटी शराब
    Next Article गोविंदपुर : एक माह से लापता रिना देवी के कंकाल बरामद ,पुलिस ने रिना के हत्यारे को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    July 20, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    July 20, 2026

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.