Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोविंदपुर : एक माह से लापता रिना देवी के कंकाल बरामद ,पुलिस ने रिना के हत्यारे को किया गिरफ्तार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गोविंदपुर : एक माह से लापता रिना देवी के कंकाल बरामद ,पुलिस ने रिना के हत्यारे को किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर के गोविंदपुर पुलिस ने एक माह पूर्व लापता 28 वर्षीय रिना देवी के कंकाल को बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने रिना के हत्यारे मुकेश भट्ट को भी गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर मृतका के पति अक्षय लाल साह ने एक माह पूर्व गोविंदपुर थाना में पत्नी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अक्षय ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद वे शुक्रवार को एसपी से मिलने पहुंचे थे. एसपी ने थाना प्रभारी को जांच करने का आदेश दिया जिसके बाद पुलिस ने कंकाल को बरामद किया है. अक्षय ने बताया कि वे मूल रूप से छपरा के रहने वाले है और कोलकाता में जूट मिल में काम करते है. रिना से उनकी शादी साल 2007 में हुई थी. उनके दो बच्चे भी है. दो साल पूर्व रिना बच्चों संग गोविंदपुर स्थित अपने मायके आ गई थी. यहां वह विवेकनगर में किराए के मकान में रहती थी. अक्षय के अनुसार रिना ने मुकेश को 4 से 5 लाख रुपये दिये थे और उसके गहने भी गायब है.

     

     

    22 अगस्त को अपने साथ ले गया था मुकेश
    मामले को लेकर रिना के बेटे आदर्श ने बताया कि 22 अगस्त की रात मुकेश उनके घर आया था और घर आते ही गुस्से में मोबाइल पटक दिया. मुकेश मां से अपनी भतिजी के इलाज के लिए रुपयों की मांग कर रहा था. थोड़ी देर बाद मां उसके साथ चली गई और वापस नहीं लौटी जिसके बाद उसने दूसरे दिन पिता को फोन पर इसकी जानकारी दी. आदर्श ने बताया कि मुकेश मजदूरी का काम करता है और बीते तीन माह से वह मां के संपर्क में था.

     

     

    शादी का दबाव दे रही थी रिना
    इधर, मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह रिना से तीन माह से संपर्क में था. रिना उसे शादी का दबाव बना रही थी. घटना की रात वह उसे अपने साथ ले गया और हुरलुंग जाने वाले रास्ते में हत्या कर शव को फेंक दिया. इधर, पुलिस ने कंकाल को इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस कंकाल का डीएनए टेस्ट कराएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleChandrayaan 3 Mission: नींद से नहीं जाग रहे हैं विक्रम और प्रज्ञान, इसरो की कोशिश जारी
    Next Article झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी दीपांकर श्रीज्ञान सर का आज असामयिक निधन

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.