Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा:सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    चाईबासा:सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा:सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    चाईबासा : मुफस्सिल थाना के बारीजोल गांव के पास एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है जिसमें तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटना में संलिप्त सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने वालों में मुफस्सिल थाना के काटीगुटू गांव निवासी 25 वर्षीय विशाल पुरती उर्फ चंद्र पुरती,

     

     

    45 वर्षीय सिंगराय पुरती उर्फ पिंटु पुरती, 33 वर्षीय हरिचरण पाडेया उर्फ लोके, 22 वर्षीय सुलेमान पुरती और 30 वर्षीय हरिचरण पुरती उर्फ जारोय पुरती शामिल है। घटना 21 सितंबर की है। घटना की सूचना मुफस्सिल थाना में संध्या सवा 6 बजे संजय मुंडा ने दी। घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को मिलते ही जिला पुलिस हरकत में आयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में संयुक्त सभी पांचों

     

    आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने मुफस्सिल थाना के बारीजोल गांव में युवती के साथ हुई सामूहिक बलात्कार के बारे में प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। युवकों ने मंगेतर को पड़कर मारपीट किया। उसके बाद सभी युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

     

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक मंगेतर से परिचित था। सभी गिरफ्तार आरोपी एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। जिसमें रिश्ते में चाचा भतीजा और दो भाई भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि की मंगेतर के परिचित एक आरोपी ने ही उसे स्थल पर ले गया था। उसके बाद उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का अंजाम दिया। घटना के दौरान मंगेतर ने परिचित युवक से छोड़ देने की गुहार भी लगायी। लेकिन किसी ने भी उनकी नहीं सुनी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि

     

     

    पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जहां उसकी स्थिति स्थिर है। एक ओर जहां नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास कर महिला को सम्मान देते हुए सशक्त बनाया जा रहा है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम जिले में नारी के साथ कुछ लोग इस तरह की घटना को अंजाम देकर जिले की छवि को बदनाम कर रहे हैं।

    आशुतोष शेखर, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम

    चाईबासा:सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामधारी सिंह दिनकर जी की आदमकद प्रतिमा पर नवनिर्मित शेड का किया गया लोकार्पण
    Next Article जमशेदपुर मे आगामी दिनों मे प्रस्तावित सिंहभूम चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव मे टीम सोंथालिया ने अपने जीत का दावा किया

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.