Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर : पीएम मोदी देश की जनता को भटका रही है :डॉ अजय कुमार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    जमशेदपुर : पीएम मोदी देश की जनता को भटका रही है :डॉ अजय कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2023Updated:September 22, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर : महिला आरक्षण बिल के बदले नारी शक्ति वंदन अधिनियम दोनों सदनों से पास हो गया है. भाजपाई इसे लेकर काफी उत्साहित है. वहीं कांग्रेस सदन में विरोध न करके अब सड़क पर केंद्र सरकार और पीएम मोदी को घेरने में जुट गई है. शुक्रवार को जमशेदपुर के पूर्व सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने पीएम मोदी पर देश की जनता को भटकाने का आरोप लगाया है.

     

     

    उन्होंने कहा कि जब- जब कांग्रेस और राहुल गांधी ने देश की ज्वलंत मुद्दों को उठाया है तब- तब प्रधानमंत्री ने देश की जनता को गुमराह कर मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम किया है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को उन्होंने एक ऐसा जुमला करार दिया

     

     

    जिसे केंद्र सरकार कभी धरातल पर उतार ही नहीं सकेगी. उन्होंने अधिनियम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह कानून जब अमलीजामा पहनेगा तब आज के दसवीं की छात्रा दादी बन चुकी होगी. श्री कुमार ने केंद्र सरकार से इस अधिनियम को तत्काल लागू करने की माग की है साथ ही ओबीसी आरक्षण भी लागू करने की मांग की है.

     

    ज्ञात हो कि  झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के दिशानिर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के तत्वावधान में जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के तैयारी सम्बन्धी संगठनात्मक सशक्तिकरण पदाधिकारी – प्रतिनिधि सभा का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में केबुल क्लब जमशेदपुर में आयोजित की गई।

    सभा में अंगवस्त्र प्रदान कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी डाॅ अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे की चिंता करें, सुख दुख में एक दुसरे का साथ दें। राहुल जी कहते है, शिक्षा को सब के लिए सुगम करो, सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाओं जिससे साधारण घर के बच्चे भी पढ़ सके। केन्द्र सरकार ने 10 लाख सरकारी पदों को खाली रखा है। एस सी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण को मोदी सरकार खत्म कर रही है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के विचार को रखें, भाजपा के लोग गलत प्रचार करते है, उसका विरोध करें, कांग्रेस पदाधिकारी अपने सामाजिक दायित्व के तहत समाज में रहने वाले हिन्दु, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध तथा सभी समाज के लोगों का सम्मान करें, महिला आरक्षण बिल को जनगणना के चक्रव्यूह में फंसा दिया है। मोदी जी दो उधोगपतियों को देश का पुरा पूँजी सौंप रहे है। चीन ने भारत का भूमि हथिया लिया है, मोदी जी का ध्यान कही और है। राम मंदिर जो सभी भारतवासियों का आस्था का केंद्र है, उसमें भी प्राक्कलन बना कर लुट मची है।
    27,500 करोड का कनेक्शन हाल बना कर लुटा जा रहा है, अब मोदी जी के भ्रष्टाचार का हर स्तर से खुलासा हो रहा है। इंडिया गठबंधन दल हर हाल में जीत रहा है, कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता से सम्पर्क में रहें, मोदी जी कहते है कि मैं 6 वर्ष की उम्र में चाय बेचा, जब 1973 में वडनगर स्टेशन बना है, यो मोदी जी का चाय बेचने की बात करना बहुत गलत है, आम जनता के ऑख में धुल झोकना ठीक नही है।
    अब 9 वर्ष में नौजवानों को नौकरियों में लगातार वेतन कटौती के मामले आ रहे है, ये गंभीर बात है।

     

    लोकसभा संयोजक श्रीमती रमा खलखो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक एक सदस्य समाज में मजबूती के साथ पार्टी के संदेशों को रखें। भाजपा के महंगाई के खिलाफ खड़ा होना है।
    जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष आंदोलन करें, प्रखण्ड स्तर पर सभा, रैली कर मजबूत संदेश दें। मण्डल अध्यक्ष अविलंब पंचायत कमिटी/वार्ड कमिटी का गठन कर लें, नुक्कड सभा, पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन करें।
    पंचायत अध्यक्ष अविलंब बुथ कमिटी का गठन करें और बुथ स्तर पर सम्पर्क अभियान चलाए, पर्चा का विवरण करें।

     

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी, प्रदेश महामंत्री विजय खान, संजीव श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, जेबा खान,महेन्द्र मिश्रा, सामंता कुमार, रियाजुद्दीन खान 15 सूत्रीय, अमरजीत नाथ मिश्र, अशोक सिंह, वि स प्रभारी पोटका सुरेश धारी ने भी संगठन हित में विचारों को रखा। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।
    कोलेबिरा विधान सभा के विधायक विमल कोंगाडी भी शामिल हुए तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में पोटका प्रखण्ड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, प्रखण्ड संगठन प्रभारी कमर रजा खान, पटमदा प्रखण्ड अध्यक्ष देबुलाल सहिस प्रखण्ड संगठन प्रभारी अंसार खान, बोडाम प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज महतो प्रखण्ड संगठन प्रभारी मोहनलाल बनर्जी, गोलमुरी प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता प्रखण्ड संगठन प्रभारी ज्योति मिश्र, साकची प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव प्रखण्ड संगठन प्रभारी राजेश चौधरी, बिरसानगर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष, टेल्को प्रखण्ड उपाध्यक्ष राजेश कुमार बबलू, मानगो प्रखण्ड अध्यक्ष ईश्वर कुमार सिंह, जुगसलाई प्रखण्ड अध्यक्ष कैसर आलम अंसारी प्रखण्ड संगठन प्रभारी अपर्णा गुहा को सम्मानित किया गया।
    बागबेड़ा मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव मण्डल पर्यवेक्षक महेन्द्र पाण्डेय, करनडीह-घाघीडीह मंडल अध्यक्ष मिठू अग्रवाल मंडल पर्यवेक्षक चरणपाल सिंह, सुंदर नगर मंडल पर्यवेक्षक अंकुश बनर्जी, टाटानगर मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा संगठन पर्यवेक्षक सूरज मुंडा, परसुडीह मंडल पर्यवेक्षक रंजीत सिंह, गदडा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार पूरी, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष नरेश गौड़ा, घोड़ाबांधा मंडल पर्यवेक्षक काशीनाथ गोस्वामी, एमजीएम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शरद चंद्र महतो मंडल पर्यवेक्षक अजय महतो, जुगसलाई मंडल 2 अध्यक्ष राजू गद्दी, कलिकापुर मंडल अध्यक्ष लासे मुर्मू, हाता हल्दीपोखर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन कैवर्त, कमलपुर मंडल अध्यक्ष छुटू लाल महतो, लावा मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडी, लायलम मंडल अध्यक्ष सुधीर टुडू, माधवपुर ध्रुव कुमार महतो, मानगो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह उज्जैन, उलीडीह मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, एमजीएम मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष अली राजा खान, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष गुरुपदो गोराई, टेल्को कॉलोनी मंडल अध्यक्ष देवाशीष घोष, जेम्को मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मुख्य रूप से इन्हें संगठन के सकारात्मक कार्यों के लिए मंच पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया।

     

     

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से परविंदर सिंह सोहल, राज किशोर यादव, गुरदीप सिंह, रामदरस चौधरी, सफी अहमद खान, दिबेश राज चेयरमैन, एसडी सिंह, बबलू झा, बलराम महतो, अफसर इमाम, देवशरण सिंह, अरुण सिंह, जितेंद्र सिंह, बबलू झा, ललन झा, पुनीता चौधरी, सीताराम चौधरी, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, इन्दुभूषण यादव, नलिनी सिन्हा, राजा सिंह, सन्नी सिंह, पप्पू शुक्ल, राकेश साहू सहित तीन सौ कांग्रेस सदस्य शामिल हुए।
    धन्यवाद ज्ञापन अतुल गुप्ता ने दिया। राष्ट्र गान जन गन मन गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन ने एशियन गेम्स के लिए 3 भारतीय एथलीटों को नहीं दिया वीजा, मंत्री अनुराग ठाकुर ने रद्द की यात्रा
    Next Article राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पुत्र केदारनाथ सिंह जी के देहांत

    Related Posts

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    April 18, 2026

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    April 18, 2026

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    जमशेदपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम: ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का 27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

    तुलसी भवन में सजा भोजपुरी संस्कृति का रंगमंच: कौशल किशोर सिंह स्मृति नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़

    टाटा मेन हॉस्पिटल में दो नई शव वाहन एंबुलेंस की शुरुआत, अंतिम यात्रा सेवाओं को मिली नई मजबूती

    जमशेदपुर में चापड़बाजी का बढ़ता ग्राफ, 5 आरोपी गिरफ्तार

    XLRI – Xavier School of Management का 24वां दीक्षांत समारोह: 377 प्रतिभागियों को मिली डिग्री, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर

    संतुष्टि सेवा फाउंडेशन: संजय बाली का भव्य सम्मान | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.