Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Jamtada:रैयतों को अनावश्यक कार्यालय नहीं दौड़ाएं, नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं के अनुपालन करते हुए ससमय मुआवजा का भुगतान हेतु अपेक्षित कार्रवाई करें :उपायुक्त  जामताड़ा
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    Jamtada:रैयतों को अनावश्यक कार्यालय नहीं दौड़ाएं, नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं के अनुपालन करते हुए ससमय मुआवजा का भुगतान हेतु अपेक्षित कार्रवाई करें :उपायुक्त  जामताड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला भू अर्जन विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    आयोजित बैठक में भू अर्जन से संबंधित बिंदुवार समीक्षाकर कई अहम बिंदुओं पर दिए गए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश

    रैयतों को अनावश्यक कार्यालय नहीं दौड़ाएं, नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं के अनुपालन करते हुए ससमय मुआवजा का भुगतान हेतु अपेक्षित कार्रवाई करें :उपायुक्त  जामताड़ा

    आज दिनांक 20.09.2023 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला भू अर्जन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा भू अर्जन से संबंधित अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन, भूमि की विवरणी, कुल परियोजना, भू अर्जन पूर्ण परियोजना, भुगतान की जा रही परियोजना, बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षा किया गया।

    *संचालित कुल 16 परियोजनाएं में 4774 रैयतों को मुआवजा राशि दी जा चुकी है*

    बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि कुल 16 परियोजना संचालित हैं जिसमें सभी परियोजना की राशि प्राप्त है। सभी परियोजनाओं में कुल 9709 रैयत प्रभावित हुए हैं, जिसमें से 4774 रैयतों का मुआवजा भुगतान हो चुका है, जबकि शेष प्रभावित 4935 रैयतों के मुआवजा भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।

    जिसमें उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं की हाईकोर्ट में लंबित मामले, मुआवजा भुगतान हेतु वांछित कागजात अप्राप्त मामलों सहित वंशावली प्रमाण पत्र अप्राप्त एवं नावल्ड मृत मामलों सहित अन्य कारणों से मुआवजा भुगतान में हो रहे विलंब के कारण की पृच्छा की। उन्होंने नावाल्द का डाटा उपलब्ध कराने को कहा, साथ ही उन्होंने ग्राम सभा या गांव के लोगों से पूछ लें, किसी का भी हकमारी नहीं होना चाहिए, वहीं जिन रैयतों का वंशावली प्रमाण पत्र नहीं मिला उसका वंशावली प्रमाण प्राप्त करते समय नियमानुसार मुआवजा भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि भूमि अधिग्रहण एवं सड़क निर्माण के समय अनावश्यक रूप से स्पीड ब्रेकर नहीं बने, इसके लिए जरूरी अनुमति प्राप्त कर वैध रूप से ही बनें। इसे सुनिश्चित करें। वहीं उन्होंने सभी परियोजनाओं में रैयतों के लंबित मुआवजा राशि के भुगतान में लाभुकों की समस्या का निष्पादन करने तथा उन्हें परेशानी नहीं हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ हीं उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर भी आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं इसके अलावा उन्होंने लंबित परियोजनाएं ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा इसके अलावे बेवा बाईपास पथ परियोजना, जामताड़ा जेल रोड पथ परियोजना, धतुला मोड़ से नाला पथ परियोजना, अंगुठिया मोड़ से बाबूपुर पथ परियोजना, जामताड़ा बीरग्राम निरसा पथ परियोजना, जामा- जामताड़ा- रूपनारायणपुर पथ परियोजना (आरओबी) जामताड़ा कंबाइंड बिल्डिंग पथ परियोजना, जामताड़ा तिलाबाद से लादना डैम, विद्यासागर लोहारंगी एवं नारायणपुर करमदहा पथ सहित नारायणपुर पथ एवं तरनी चिरुडीह पबिया पथ परियोजना की समीक्षा की गई एवं नियमानुसार कार्य हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ने कहा कि रैयतों की समस्या को संवेदनशील होकर समझें। कहा कि भू अर्जन संचालित जितनी भी परियोजना हैं उनमें किसी भी रैयतों का मुआवजा लंबित न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाएं, सभी निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें, ताकि प्रभावित रैयतों को शीघ्र मुआवजा भुगतान हो सके।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की, कार्यपालक अभियंता श्री विजय कुमार अग्रवाल, सहायक अभियंता श्री राहुल कुमार चौधरी, संबंधित अंचल अधिकारी, सहित कार्यालय कर्मी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Jamtada:रैयतों को अनावश्यक कार्यालय नहीं दौड़ाएं नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं के अनुपालन करते हुए ससमय मुआवजा का भुगतान हेतु अपेक्षित कार्रवाई करें :उपायुक्त  जामताड़ा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMTADA:उपायुक्त  जामताड़ा  शशि भूषण मेहरा  की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article JAMSHEDPUR:जेटीडीसीएल के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम जिले से 70 ईसाई धर्मावलम्बियों को गोवा तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.