Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMTADA:उपायुक्त  जामताड़ा  शशि भूषण मेहरा  की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    JAMTADA:उपायुक्त  जामताड़ा  शशि भूषण मेहरा  की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त  जामताड़ा  शशि भूषण मेहरा  की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की आहूत बैठक संपन्न

    प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक

    ◼️खुले में शौच की कुप्रथा का संपूर्ण उन्मूलन के लिए समिति के माध्यम से विभिन्न विभागों के द्वारा समन्वित प्रयास हेतु दिए गए निर्देश

    ◼️विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं अन्य सार्वजनिक व लोकहित की संस्थाओं में सुदृढ़ जलापूर्ति, स्वच्छता प्रणाली सुनिश्चित करने का निर्देश

    आज दिनांक 20.09.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन खुले में शौच प्रथा से मुक्ति पेयजल की समुचित व्यवस्था भूजल स्तर, वर्षा जल के भंडारण, प्लास्टिक मुक्त गांव एवं पंचायत सहित स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा के अलावा स्वच्छता शपथ दिलाया गया।

    *गांवों एवं शहर को साफ सुथरा रखने के लिए उपायुक्त ने किया अपील; बोले स्वच्छता में ही देवत्व का निवास*

    उपायुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी (जनप्रतिनिधि, आम नागरिक एवं पदाधिकारी) को मिल जुलकर कार्य करना होगा तभी लोगों में पेयजल, शौचालय आदि के प्रति जागरूकता का संचार संभव हो सकेगा। इसके लिए वार्ड, ग्राम एवं पंचायत स्तर पर व्यापक रूप से अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने पीएचईडी एवं स्वच्छ भारत मिशन अभियान (ग्रामीण) अभियान के तहत कार्यान्वित योजनाओं के संचालन में समाज के सभी वर्गों, विशेषकर कमजोर वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं सभी तक योजना का लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य हेतु आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने जिले के सभी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों सहित सभी स्थानों पर शुद्ध पेयजल की सुदृढ़ जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने वर्षा जल संचयन, भू गर्भ जल स्तर कैसे बना रहे इस पर विशेष ध्यान देने एवं जल संचयन को लेकर विमर्श कर कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए जल का संचयन करना होगा। इसके अलावा उन्होंने गांवों एवं शहर को साफ सुथरा रखने के लिए अपील किया और बोले कि स्वच्छता में ही देवत्व का निवास होता है।

    *सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य*

    *संचालित योजनाओं में प्रगति लाएं, साथ ही गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो*

    उपायुक्त ने कहा कि जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक प्रत्येक माह किया जायेगा। उन्होंने इसके तहत किए जाने वाले कार्यों को लेकर सभी संबंधित विभागों, पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि, लघु सिंचाई, जनसंपर्क आदि को आपसी सहयोग के साथ कार्य करने हेतु दिशा निर्देश दिया। इस दौरान समिति के कार्य संचालन सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक विमर्श किया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल अवशिष्टों के सुरक्षित निपटारे को लेकर सुरक्षित कचड़ा प्रबंधन एवं निस्तारण हेतु उचित दिशा निर्देश दिया गया। प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने एवं अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने हर घर नल से जल योजना की समीक्षा कर सभी घरों तक नल से जल कनेक्शन हेतु निर्देश दिया। वहीं जो भी संचालित योजना हैं उसमें एक सप्ताह के भीतर अपेक्षित प्रगति लाएं, उन्होंने ऑन गोइंग योजनाओं पर विशेष ध्यान देने एवं सभी योजनाओं को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया।

    *अपने गांव एवं पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु दिलाया गया शपथ*

    इसके अलावा बैठक में उपायुक्त ने उपस्थित जनप्रतिनिधि गण एवं पदाधिकारियों को खुले में शौच से मुक्ति, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने, शादी विवाह या किसी भी उत्सव में थर्मोकोल के स्थान पर पत्ते एवं मिट्टी से बने सामग्री का उपयोग करने प्लास्टिक को नहीं जलाने, अपने गांव एवं पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाने सहित अन्य बिंदुओं पर शपथ दिलाया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती राधारानी सोरेन, विधायक प्रतिनिधि नाला श्री परेश यादव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी, जिला शिक्षा अधीक्षक सह जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दीपक राम, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी, जिला समन्वयक एसबीएम श्री अनुज कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Jamtada:उपायुक्त  जामताड़ा  शशि भूषण मेहरा  की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR:महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय के बाहर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
    Next Article Jamtada:रैयतों को अनावश्यक कार्यालय नहीं दौड़ाएं, नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं के अनुपालन करते हुए ससमय मुआवजा का भुगतान हेतु अपेक्षित कार्रवाई करें :उपायुक्त  जामताड़ा

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.