Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान
    Breaking News Headlines

    ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. शुरुआती दो मैचों में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है. टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल को मिली है. वहीं इस सीरीज में आर अश्विन की टीम में वापसी हुई है. तीसरे वनडे में रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी होगी.

     

    भारत में 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज होना है. ऐसे में इस बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए बीसीसीआई ने पहले दो वनडे में सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है. इसके साथ ही यह भी जानकारी सामना आ रही है कि वर्ल्ड कप के लिए जो स्क्वाड का ऐलान हुआ है उसमे बदलाव किया जा सकता है. अक्षर पटेल के चोटिल होने की वजह से सिलेक्टर्स को रिप्लेसमेंट पर विचार करना पड़ रहा है. आर अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर को विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. इसलिए इन दोनों खिलाड़ियों को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है.

    इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को पहले दो वनडे के लिए टीम मौका मिला है. जबकि तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा को भी पहले दो मैचों के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है. वहीं संजू सैमसन को किसी भी मैच के लिए नहीं चुना गया है. इससे साफ है कि संजू सैमसन के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो चुके हैं. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे खेलने हैं. पहला वनडे 22 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे 24 सितंबर को आयोजित होगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाना है.

    पहले दो वनडे के लिए टीम: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर.

    तीसरे वनडे के लिए टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडेविस कप: रोहन बोपन्ना की डेविस कप से शानदार विदाई, मोरक्को पर भारत की 4-1 से शानदार जीत
    Next Article शाहरुख खान ने किया खुलासा, आखिर ‘जवान’ के लिए क्यों चुना गंजा लुक

    Related Posts

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.