Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिमरिया कुंभ 2023 की तैयारियों को लेकर कुंभ सेवा समिति ने जिला पदाधिकारी के साथ किया बैठक
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    सिमरिया कुंभ 2023 की तैयारियों को लेकर कुंभ सेवा समिति ने जिला पदाधिकारी के साथ किया बैठक

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 18, 2023Updated:September 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय: सिमरिया कुंभ 2023 की तैयारियों को लेकर आज कुंभ सेवा समिति ने जिला पदाधिकारी के साथ बैठक किया।उक्त बैठक में कुंभ सेवा समिति ने सिमरिया कुंभ 2023 के मद्देनजर संपूर्ण कुंभ एवं कल्पवास आयोजन की जानकारी दिया एवं प्रशासनिक व्यवस्था जैसे भूमि आवंटन ,प्रकाश ,सफाई , शौचालय ,सुरक्षा ,शाही पर्व स्नान का रूट ,शाही स्नान घाट के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था पर चर्चा की गयी।विदित हो कि 2011 से लगने वाला कुंभ पर्व 2017 के बाद, अर्द्धकुंभ 2023 देश के सभी प्रमुख ज्योतिषीय पंचांगों में वर्णित है।
    इस लिए इस बार के कल्पवास एवं कुंभ में स्नान हेतु लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।श्रद्धालुओं की सुविधा एवं उनके सुरक्षित स्नान आदि के लिए कुंभ सेवा समिति ने पुनः तैयारी शुरू कर दी है ।इसीक कड़ी में आज जिला पदाधिकारी से मिलकर समिति ने महासचिव रजनीश कुमार के माध्यम से उन्हें अवगत कराते हुए आवश्यक प्रशासनिक सहयोग की माँग की।महासचिव रजनीश कुमार ने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर 2023 से सिमरिया में कल्पवास शुरू होगा ,वहीं कुंभ पर्व का उद्घाटन 29 अक्टूबर को होना सुनिश्चित किया गया है।इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में गंगा महाआरती ,तीन शाही पर्व स्नान ,विशेष तिथि स्नान ,शास्त्र मंथन ,भंडारा ,सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कई अन्य सामाजिक ,सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजन किये जायेंगे।कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर 2023 अंतिम शाही पर्व स्नान के साथ ही सिमरिया कुंभ पर्व का समापन किया जाएगा।इस बैठक में कुंभ सेवा समिति अध्यक्ष डॉ नलिनी रंजन सिंह ,संयोजक बी०आर०के सिंह उर्फ संजय जी ,महासचिव सह पूर्व विधान पार्षद श्री रजनीश कुमार ,उपाध्यक्ष डॉ रामप्रवेश प्रसाद ,उपाध्यक्ष श्री राजकिशोर सिंह,उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह ‘घनकु’ ,उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह अमर ,कोषाध्यक्ष डॉ शशिभूषण प्रसाद सिंह ,सचिव कुमार भवेश ,कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश भारद्वाज ‘पुट्टू’ एवं कार्यकारिणी सदस्य शुभम कुमार उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहर के वरिष्ठ पत्रकार अनवर पर जानलेवा हमला निंदनीय है : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article सीजीपीसी के अभिनन्दन समारोह में मथारू ने कौम को यथा संभव सहयोग का दिया भरोसा

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.