Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात: खेड़ा में शिव शोभायात्रा में असामाजिक तत्वों ने की पत्थरबाजी, 3 पुलिसकर्मी समेत 6 जख्मी
    Breaking News Headlines

    गुजरात: खेड़ा में शिव शोभायात्रा में असामाजिक तत्वों ने की पत्थरबाजी, 3 पुलिसकर्मी समेत 6 जख्मी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अहमदाबाद। गुजरात के खेड़ा में शुक्रवार को शिव शोभायात्रा निकाली गई थी. शोभायात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद दो समुदायों के बीच तनाव कायम हो गया. बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर भी पत्थरबाजी की, जिसमें तीन पुलिसकर्मी समेत 6 लोग घायल हो गए. वहीं, घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी है.

     

    खेड़ा जिले में हर साल शिव मंदिर से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाती है. इस बार इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. बताया जाता है कि शोभायात्रा जैसे ही तीन बत्ती इलाके में पहुंची, कुछ असामाजिक तत्वों में शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पथराव शुरू कर दिया. एसपी राजेश गढ़िया के मुताबिक, पथराव की घटना में सब-इंस्पेक्टर, दो कांस्टेबल समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं.

    एसपी ने बताया कि इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस फ्लैगमार्च कर रही है. जो भी शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की शिनाख्त कर रही है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है. आरोपियों को चिह्नित कर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी.

    पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरीके के अफवाहों पर ध्यान न दें. अगर कोई भी भ्रामक खबर फैलाएगा, तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. साइबर पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर रख रही है. पुलिस ने दोनों समुदाय के वरिष्ठ लोगों से बात की है और शांति की अपील की है. हालांकि, शनिवार को किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. हालांकि, पुलिस की कई टुकड़ियां इलाके में गश्त कर रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूस की वैगनर आर्मी ब्रिटेन में आतंकी संगठन घाेषित, सदस्यों की संपत्ति होगी सीज
    Next Article ई.सी.सी फ्लैट कदमा मे श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा आज सभी सम्मानित सदस्य द्वारा मंत्रोचारण के संग भूमिपूजन किया गया

    Related Posts

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    June 9, 2026

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    June 9, 2026

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि- परविंदर सिंह

    केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, करसो पुल के पास अपराधियों का तांडव

    राज्यसभा चुनाव पर सुदेश महतो का बड़ा बयान, बोले- महागठबंधन के सामने अग्निपरीक्षा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय

    वर्ल्ड ओसियन डे के मौके पर “पुनीत सागर अभियान 2026” के तहत नदी सफाई अभियान चलाया गया

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन साइबर क्लीन, तीन शातिर ठग गिरफ्तार

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.