Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NIA की एमपी सहित कई राज्यों में छापेमारी, आतंक फैलाने की साजिश के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    NIA की एमपी सहित कई राज्यों में छापेमारी, आतंक फैलाने की साजिश के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को आईएसआईएस झारखंड मॉड्यूल मामले में बहु-राज्यीय कार्रवाई में नौ स्थानों पर छापे मारे और क्षेत्र में आतंक फैलाने की साजिश में कथित भूमिका के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. एजेंसी ने आज यह जानकारी दी.

    एजेंसी ने कहा कि यह मामला आईएसआईएस मॉड्यूल से संबंधित है, जिसका खुलासा इस साल जुलाई में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक छात्र की गिरफ्तारी के साथ हुआ था. छात्र फैजान एएमयू परिसर के पास रहने के दौरान आईएसआईएस से जुड़े कट्टरपंथी व्यक्तियों के संपर्क में आया था.

     

    एनआईए ने बताया कि बिहार के सीवान जिले, उत्तर प्रदेश के जौनपुर, आजमगढ़ और महाराजगंज जिलों, मध्य प्रदेश के रतलाम, पंजाब के लुधियाना, गोवा के दक्षिण गोवा, कर्नाटक के यादगीर और महाराष्ट्र के मुंबई में छापे मारे गए. उमर (23 वर्षीय) को आतंकी साजिश में सक्रिय भूमिका के लिए रतलाम से गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कट्टरपंथ के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आईएसआईएस के प्रचार-प्रसार और आतंकवाद से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भोले-भाले युवाओं की भर्ती शामिल थी.

    आईएसआईएस से संबंधित वीडियो सहित कई आपत्तिजनक सामग्री/डेटा भी जब्त किए गए थे. एनआईए ने 19 जुलाई 2023 को मामला दर्ज किया था. 20 जुलाई 2023 को एनआईए ने इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के एक सदस्य फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया था.

    एजेंसी ने कहा, एनआईए की जांच में खुलासा हुआ था कि फैजान ने अपने सहयोगियों और अज्ञात अन्य लोगों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए झारखंड आतंकी मॉड्यूल की साजिश रची थी, जिसका मकसद प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को सक्रिय समर्थन प्रदान करके आतंकवादी गतिविधियों में सहायता करना और बढ़ावा देना था. इस साजिश का मकसद आईएसआईएस की ओर से भारत में हिंसक आतंकी हमले करना और प्रतिबंधित संगठन के लिए युवाओं की भर्ती करना था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक साथ नौ वंदे भारत के उद्घाटन की तैयारी, एमपी-राजस्थान के इन शहरों को मिलने जा रही सौगात
    Next Article गंगोत्री हाईवे के पास हुआ दर्दनाक हादसा, नदी में वाहन गिरने से चार लोगों की मौत, तीन घायल गंभीर

    Related Posts

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    कांग्रेस ने जवाहर नगर में चलाया एसआईआर फॉर्म वितरण अभियान, घर-घर पहुंचकर लोगों से जल्द जमा करने की अपील

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.