रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान अभियान और डेंगु के बढ़ते प्रभाव के कारण प्लेटलेट्स अभियान जारी
रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान अभियान और डेंगु के बढ़ते प्रभाव के कारण प्लेटलेट्स अभियान के किस तरह शहर के संवेदनशील लोग लेते हैं, उसका एक उदाहरण आज उस समय देखने को मिला जब जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में एक ही साथ एसडीपी डोनेशन (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) करने पिता एवं पुत्र पहुंच गये। श्रीकांत मिश्रा जहां नियमित रक्तदाता के रूप में 69 बार रक्तदान कर चुके हैं और उन्होने आज चौथी बार प्लेटलेट्स का दान (एसडीपी) किया, वहीं उनके पुत्र मनीष कुमार मिश्रा ने अपनी पिता की प्रेरणा से पहली बार सिंगल डोनर
प्लेटलेट डोनेट किया वे भी पूर्व में चार बार नियमित रक्तदान कर चुके हैं। आज इस क्रम में टाटा स्टील कर्मी प्रकाश राव ने तीसरी बार एसडीपी एवं 14 बार नियमित रक्तदान किया, पुष्कर कुमार टाटा स्टील कर्मी एवं युनियन कमिटी मेम्बर ने पहली बार एसडीपी डोनेशन किया, वहीं उन्होने 37 बार नियमित रक्तदान भी किया। टाटा स्टील सेक्युरिटी डिपार्टमेन्ट के नवलेश कुमार ने 11 वीं बार एसडीपी डोनेशन दिय, उन्होने 18 बार नियमित रक्तदान किया। आज इस क्रम में एसएसपी कार्यालय कर्मी रविकांत मिश्रा ने रक्तदान किया।
रक्तदाताओं के उत्साह बढाने में टाटा स्टील के कमिटी मेम्बर निलेश कुमार सिंह, कृष्णा पाण्डे जी, संतोष सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के पदाधिकारी एवं रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, श्याम कुमार, राधेश्याम कुमार जमशेदपुर ब्लड बैंक में उपस्थित थें।

