Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रागी संदीप सिंह का कीर्तन ‘ऐसे गुरु को बल-बल जाईये…….’ सुन भाव-विभोर हुई संगत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रागी संदीप सिंह का कीर्तन ‘ऐसे गुरु को बल-बल जाईये…….’ सुन भाव-विभोर हुई संगत

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रागी संदीप सिंह का कीर्तन ‘ऐसे गुरु को बल-बल जाईये…….’ सुन भाव-विभोर हुई संगत

    *गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाशपर्व मनाने साकची गुरुद्वारा में उमड़ी संगत, छका लंगर, लिया प्रसाद*
    दरबार साहिब, अमृतसर से आये महान रागी संदीप सिंह की मनमोहक आवाज में कीर्तन ‘ऐसे गुरु को बल-बल जाईये, आप मुकत मोहे तारे…….’ श्रवण कर संगत भाव-विभोर हो उठी और भक्तिरस में भींगे अश्रु नहीं रोक पायी।
    शुक्रवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर लगभग ग्यारह हजार सिख संगत ने गुरु महाराज के सम्मुख माथा टेक कर आशीर्वाद ग्रहण किया।
    प्रकाशपर्व के पहले दिन शुक्रवार को सर्वप्रथम दो दिन पूर्व आरम्भ किये गए अखंड पाठ की समाप्ति की अरदास में सिख संगत बड़ी संख्या में शामिल हुई। ग्रंथी अमृतपाल सिंह मन्नन ने विश्वशांति की अरदास गुरु महाराज के सामने की। उपरांत सुखमणी साहिब कीर्तनी जत्था, स्त्री सत्संग सभा, भाई जसपाल सिंह, भाई दिलजीत सिंह भोपाल वाले ने शब्द-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। ढाढी जत्था भाई भूपिंदर सिंह जोगी ने भी संगत को सिख इतिहास से रु-बू-रु कराया। लेकिन जब दरबार साहिब, अमृतसर से आये महान रागी ज्ञानी संदीप सिंह ने शब्द-कीर्तन गायन शुरू किया तो संगत गुरु की बाणी के रस में ऐसा लीन हुई कि आंसू के रूप में भक्ति रस आँखों से बहने लगा। ‘धन्य धन्य रामदास गुर, जिने सिरया तिने सवारिआ’ और ‘मित्तर प्यारे नु हाल मुर्रीदा दा केहना’ शब्द गायन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर संगत को पंगत बैठाकर लंगर छकाया और प्रसाद बांटा गया।
    साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने पहले दिन के कार्यक्रम में गुरु घर में विशाल संख्या में हाजरी भरने के लिए संगत का धन्यवाद दिया और दूसरे और अंतिम दिन भी गुरु दरबार में हाजरी भरने की अपील जमशेदपुर की संगत से की। प्रकाशपर्व के मौके पर शहर के सिख कुछ शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया। प्रधान निशान सिंह, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू-जगजीत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले और शमशेर सिंह सोनी, सतनाम सिंह घुम्मन, जगमिंदर सिंह, ताज सिंह, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह छीते, जसबीर सिंह गाँधी, महेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, त्रिलोचन सिंह तोची, बलबीर सिंह, अवतार सिंह, अमरपाल सिंह, जसवंत सिंह लाडी, सन्नी सिंह, अमन सिंह और नानक सिंह समेत साकची कमिटी के सभी सदस्यों ने प्रकाशपर्व के पहले दिन को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभायी। जबकि मंच संचालन में सुरजीत सिंह छीते, मनमीत सिंह के नेतृत्व में नौजवान सभा के युवकों ने जोड़े घर एवं गुरु नानक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लंगर की सेवा बखूबी निभाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमृतस्रोत-कवि सम्मेलन की एक अनूठी धारा” में कल शनिवार को जुटेंगे देशभर के नामचीन कवि-कवयित्रियां, राजेंद्र विद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा आयोजन, आयोजनकर्ताओं ने पूरी की तैयारी
    Next Article कदमा स्थित अनिलशूरपथ क्षेत्र में जूसको यूनियन के प्रेसिडेंट श्री रघुनाथ पांडे जी के सहयोग से तिरुपति संस्था

    Related Posts

    सवाल कारोबारी पर हैं, जवाब संघ के नाम से क्यों?

    September 8, 2026

    60 हजार बच्चियों का छिना बचपन, अब बंगाल को जागना होगा

    September 8, 2026

    एक लाख दो, दो लाख के नकली नोट लो! मुंबई में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सवाल कारोबारी पर हैं, जवाब संघ के नाम से क्यों?

    डॉ. सत्यवान सौरभ: पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    60 हजार बच्चियों का छिना बचपन, अब बंगाल को जागना होगा

    एक लाख दो, दो लाख के नकली नोट लो! मुंबई में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश

    नूतनडीह में सरकारी जमीन की बिक्री का आरोप, सीओ ने की जांच

    दादर में BEST बस चालक से मारपीट, कार सवारों की दबंगई का वीडियो सामने

    ई-बाजारः सुविधा से आगे टिकाऊ अर्थव्यवस्था की नई चुनौती

    धर्मक्षेत्र की दस्तावेज: इतिहास और पुरातत्व पर एक प्रकाश

    झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में स्टार टेबल टेनिस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    बेटे की मौत पर पिता का दर्द “हमें सच्चाई चाहिए, दोषियों पर कार्रवाई हो

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.