Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में सात दिवसीय दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं संकीर्तन में पशुपतिनाथ जी नेपाल से पधारे पूज्य स्वामी श्री रामदास जी ने पांचवे दिन किया प्रवचन, बताया- भगवान को हम कर्म, ज्ञान एवं योग के द्वारा प्राप्त नहीं कर सकते
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में सात दिवसीय दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं संकीर्तन में पशुपतिनाथ जी नेपाल से पधारे पूज्य स्वामी श्री रामदास जी ने पांचवे दिन किया प्रवचन, बताया- भगवान को हम कर्म, ज्ञान एवं योग के द्वारा प्राप्त नहीं कर सकते

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में सात दिवसीय दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं संकीर्तन में पशुपतिनाथ जी नेपाल से पधारे पूज्य स्वामी श्री रामदास जी ने पांचवे दिन किया प्रवचन, बताया- भगवान को हम कर्म, ज्ञान एवं योग के द्वारा प्राप्त नहीं कर सकते।

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में घनश्याम कृपालु धाम वृंदावन एवं जमशेदपुर सूर्य मंदिर समिति के संयुक्त सौजन्य से सात दिवसीय दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं संकीर्तन के पांचवे दिन पशुपतिनाथ जी नेपाल से आए हुए पूज्य स्वामी श्री रामदासजी ने भगवान को हम कर्म, ज्ञान एवं योग के द्वारा प्राप्त नहीं कर सकते विषय पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि वेद-शास्त्र कहते हैं कि केवल भक्ति से ही भगवान मिलेंगे। भगवान को पाने के लिए जो साधना करनी होगी उसे साधन-भक्ति कहते हैं। साधन भक्ति मन को ही करनी है क्योंकि बंधन और मोक्ष का कारण केवल मन ही है। अतः सबसे पहले भगवान का ध्यान करना होगा। बिना भगवान का ध्यान किये हुए जो साधना की जाती है, वह साधना बिना प्राण के शरीर के समान है।

    अब प्रश्न उठता है कि भगवान को देखा ही नहीं तो कैसा स्वरूप बनाएं? तो शास्त्र कहते हैं कि जैसी रुचि हो हम भगवान के वैसे ही स्वरूप का ध्यान कर सकते हैं। अतः मन को जैसा भाए वैसा रूप बना कर भगवान को अपने सामने बिठा कर हम साधना कर सकते हैं। भगवान में मन लगा

    रहे, उसके लिए हम मन से ही भगवान का श्रृंगार भी कर सकते हैं। ध्यान के साथ में भगवान के नाम, गुण, लीला आदि का कीर्तन भी करना चाहिए और भगवान के दर्शन के लिए परम व्याकुलता बढ़ानी चाहिए। रो कर उनसे उनका प्रेम एवं दर्शन मांगना है । अत्यंत व्याकुल होकर करुण क्रंदन करते हुए जब उनके दर्शन के लिए एक पल भी कल्प के समान लगे तो उस अवस्था में पहुँच कर भगवान हमको अवश्य मिल जाएंगे, क्योंकि गीता में उन्होंने कहा है- जितना जीव भगवान से प्रेम करता है, भगवान भी जीव से उतना ही प्रेम करते हैं। वे प्रेम के बस में हैं। हमारे गुण-दोषों को नहीं देखते हैं।

    जब हम साधना करते हैं तो साधना करते समय मन संसार में जाता है। उस समय संसार से मन को हटा कर भगवान में लगाना चाहिए। संसार से मन को हटा करके हम भगवान से कैसे लगा सकते हैं? साधन भक्ति का यह अंतरंग रहस्य स्वामीजी कल शनिवार के प्रवचन में बताएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ….
    Next Article अमृतस्रोत-कवि सम्मेलन की एक अनूठी धारा” में कल शनिवार को जुटेंगे देशभर के नामचीन कवि-कवयित्रियां, राजेंद्र विद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा आयोजन, आयोजनकर्ताओं ने पूरी की तैयारी

    Related Posts

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    May 28, 2026

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    May 28, 2026

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.