Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जोशीमठ के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर पर जमीन धंसने का खतरा, मुख्य द्वार में दरार से हड़कंप
    Breaking News Headlines

    जोशीमठ के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर पर जमीन धंसने का खतरा, मुख्य द्वार में दरार से हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जोशीमठ में भू धंसाव के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर पर खतरा मंड़राने लगा है. अभी बद्रीनाथ मंदिर के मुख्य गेट में दरारें आई हैं. यह दरारें करीब एक सप्ताह पहले देखीं गई थीं. हालांकि इसकी जानकारी आम लोगों को नहीं हो सकी. जोशीमठ से महज 40 किमी की दूरी पर भू धंसाव की सूचना से हड़कंप मच गया है. आनन फानन में पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने मौके का सर्वे कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है.

     

    बता दें कि इसी साल जनवरी महीने में उत्तराखंड के जोशीमठ में भू धंसाव हुआ था. इसकी वजह से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए थे. एएसआई के अधिकारियों ने उस समय भी मौके पर टीम भेज कर अध्ययन कराया था. तैयार रिपोर्ट में माना गया था कि यह भू धंसाव बारिश और एनवायरमेंटल फैक्टर की वजह से आए थे. बद्रीनाथ मंदिर के सिंहद्वार में आए दरार के लिए भी एएसआई ने इन्हीं कारणों को जिम्मेदार बताया है.

    इसी के साथ एएसआई ने मौका मुआयना करने के बाद रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून सर्किल के सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट मनोज सक्सेना ने इसे मामूली दरारें बताई हैं. कहा कि एएसआई की टीम ने दीवार में लगे लोहे के क्लैंप को बदलने ओर का काम शुरू कर दिया है. इससे पत्थरों के जोड़ में मजबूती आएगी. इसी प्रकार उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी इसे माइनर क्रेक बताया है. कहा कि ऐसा जमीन सरकने की वजह से हुआ है.

    उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य चल रहा है और इसपर सरकार की पूरी नजर है. उन्होंने बताया कि मंदिर के सिंह द्वार का निर्माण मंदिर के स्ट्रक्चर का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसका निर्माण अलग से किया गया है. इसलिए सिंह द्वार में आए क्रेक से मंदिर के स्ट्रक्चर पर खतरा नहीं कहा जा सकता. उन्होंने बताया कि सिंह द्वार का स्ट्रक्चर भी 17वीं शदी का है और मंदिर कांप्लेक्स का हिस्सा है. इसमें स्ट्रक्चर में भी कुछ देवी देवताओं की मूर्तियां और प्रतीक चिन्ह लगे हैं.

    उधर, एचएनबी गढवाल यूनिवर्सिटी के भूगर्भ विभाग के हेड एमपीएस बिष्ट ने बताया कि जोशीमठ वाली स्थिति बद्रीनाथ में नहीं है. इसकी वजह यह है कि दोनों अलग अलग जियोलॉजिकल फार्मेशन पर स्थित हैं. उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ मंदिर के सिंह द्वार में आई दरारों की कुछ स्थानीय वजह हो सकती हैं. इन्हें जोशीमठ से जोड़ना ठीक नहीं है. इसी प्रकार एएसआई के अधिकारियों ने मौके का सर्वे करने के बाद संभावना जताई जताई है कि सिंह द्वारा में लोहे के क्लैंप लगे हैं.

    बहुत संभव है कि दीवार में पानी जाने से जंक लगने और इससे इनकी पकड़ कमजोर होने की वजह से ऐसी स्थिति बनी हो. बताया कि करीब 30 साल पहले इस गेट का रिनोवेशन किया गया था. उसके बाद से यह स्थिति पहली बार देखी गई है. बताया कि मरम्मत कार्य के तहत गेट में लगे उन सभी पत्थरों को बदल दिया गया है, जो अपनी जगह से सरक गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का दिल्ली में पटाखों पर बैन हटाने से इंकार, कहा- फोडऩे हैं तो किसी और राज्य जाएं
    Next Article जानें कोल्हान की सुर्खियों

    Related Posts

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    June 20, 2026

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.