Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरु घर के सच्चे सेवादार थे बाबा छन्नी:रघुवर दास
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    गुरु घर के सच्चे सेवादार थे बाबा छन्नी:रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गुरु घर के सच्चे सेवादार थे बाबा छन्नी:रघुवर दास।

    सिख धर्म हमें सेवा, समर्पण एवं बलिदान की सिख देता हैं।

    जमशेदपुर: 12 सितंबर’23: गोलमुरी के दस नम्बर बस्ती स्तिथ दुख भंजन गुरुद्वारा साहिब के संस्थापक एवं मुख्य सेवादार बाबा स्वर्ण सिंह (छन्नी बाबा) की प्रथम पुण्यतिथि पर एक भव्य गुरमति समागम का आयोजन सिदगोड़ा स्थित गणेश पूजा मैदान में किया गया। इस समागम में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो एवं पूर्व भाजपा जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार ने शिरकत कर बाबा छन्नी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं गुरु चरणों में माथा टेका व गुरु कीर्तन का श्रवण किया।

     

    साथ ही बाबा छन्नी की स्मृति में सेवादारों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर व मेडिकल कैम्प में रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं का हौसला अफजाई की।

     

    श्री रघुवर दास ने संगत को संबोधित करते हुए बाबा स्वर्ण सिंह जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सिख धर्म का सच्चा सेवादार बताया। उन्होंने कहा कि बाबा छन्नी ने अपना पूरा जीवन गुरु घर की सेवा एवं दीन दुखियों की मदद में समर्पित किया था। एक सादगी भरा जीवन जीते हुए बाबा छन्नी ने गुरु घर की सेवा की। निस्वार्थ भाव से सभी अनुयायी के कारज सवारते रहे। मोह, माया एवं परिवार का त्याग कर उन्होंने दुख भंजन गुरुद्वारा साहिब की स्थापना की और आयी संगत की सदा सेवा की। यह दस गुरुओं के द्वारा सिख धर्मावलंबियों को दिए गए शिक्षा, विचारों और विरासत को कृतार्थ करता हैं।

     

    इस कार्यक्रम में पटना साहिब गुरुद्वारा के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारे के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सरजीत सिंह, सविंदर सिंह, जसपाल सिंह, जगदीश सिंह, पाल सिंह, बिट्टू सिंह, तरसेम सिंह, अवतार सिंह, तेजिंदर सिंह जोनी, जसवंत सिंह, साधु सिंह, सोनी सिंह, जगजीत सिंह, गोलडी सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, सुरेंद्र सिंह शिंदे एवं अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण की जानकारी नहीं देना गलत : रघुवर पूर्व मुख्यमंत्री ने विशाल बादशाह को लिखा पत्र
    Next Article पूरे संथाल परगना प्रमंडल में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मंथन

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.