Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण की जानकारी नहीं देना गलत : रघुवर पूर्व मुख्यमंत्री ने विशाल बादशाह को लिखा पत्र
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    कर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण की जानकारी नहीं देना गलत : रघुवर पूर्व मुख्यमंत्री ने विशाल बादशाह को लिखा पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण की जानकारी नहीं देना गलत : रघुवर
    पूर्व मुख्यमंत्री ने विशाल बादशाह को लिखा पत्र

     

    जमशेदपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष (सी.वी.ओ.) विशाल बादशाह को पत्र लिखकर कंपनी के जमशेदपुर प्लांट के श्रमिकों को मिलने वाली सुविधा में की गयी कटौती की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए उसके निराकरण करने का आग्रह किया है।

     

     

    श्री दास ने पत्र में कहा है कि कंपनी के कर्मचारियों को हाल के वेतन पुनरीक्षण की जानकारी नहीं दी गयी है, जबकि इसके पूर्व कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी जाती रही है। उन्होंने शिकायत की है कि कंपनी कर्मचारियों के अगस्त 2023 में सुरक्षा सूचनांक के नाम पर प्रत्येक कर्मचारियों के वेतन से 12 सौ रुपये की कटौती की गयी है। इसी माह में मेजर परफॉर्मेंस प्रोड्क्शन सेंगमेंट में 5,500 रुपये की कटौती की गयी है। इतना ही नहीं श्रमिकों को वेतन भुगतान की जो पर्ची दी गयी है, उसमें सुरक्षा सूचकांक गायब है,

     

    जो वेतन पुनरीक्षण समझौते के विरूद्ध है।
    श्री दास ने पत्र में यह भी कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान बंद किये गये कंपनी का एक नंबर गेट को अभी तक नहीं खोला गया है, जिससे कर्मचारियों को असुविधा हो रही है। इसके अलावा कंपनी कर्मचारियों को बैंकिंग प्रक्रिया पूरी करने, अंतिम संस्कार में शामिल होने और बच्चों के लिए स्कूल जाने जैसे आवश्यक कार्यों के लिए महीने में तीन दिन की मिलने वाली छुट्टी बंद कर दी गयी है

     

     

    , जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। पत्र में कहा गया है कि पूर्व में कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु पर अनुग्रह राशि दी जाती थी, जो बंद कर दी गयी है। अगर किसी के परिवार को यह रकम मिलती है तो उस कर्मचारी की ग्रुप इंश्योरेंस से वह राशि काट ली जाती है।

    It is wrong not to inform employees about salary revision: Raghuvar Former Chief Minister wrote a letter to Vishal Badshah
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी क्षेत्र के विजय नगर में लगा कचरा का अंबार, साफ सफाई की ध्वस्त व्यवस्था पर भाजपा नेताओं ने किया क्षेत्र का दौरा, शीघ्र शुरू होगा साफ-सफाई का कार्य
    Next Article गुरु घर के सच्चे सेवादार थे बाबा छन्नी:रघुवर दास

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.