Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धालभूमगढ़ की सविता महतो बढ़ा रही हैं उद्यमिता की ओर कदम
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    धालभूमगढ़ की सविता महतो बढ़ा रही हैं उद्यमिता की ओर कदम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    धालभूमगढ़ की सविता महतो बढ़ा रही हैं उद्यमिता की ओर कदम

    झारखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के (जेएसएलपीएस) माध्यम से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़कर कमा रहीं 800 से 1000 रुपये प्रतिदिन

    धालभूमगढ़ प्रखंड के कुकड़ाखुपी गांव की सविता महतो ग्रामीण महिलाओं के लिए एक उदाहरण है। जीवन में आगे बढ़ने की चाह और आत्मनिर्भरता की ओर उठाये गए कदम ने उनके परिवार को समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। और इस प्रयास को सफल बनाया है झारखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (जेएसएलपीएस) ने, जिसके माध्यम से धालभूमगढ़ जिले में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़कर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाया। इसके लिए उन्होंने अपने आप को नयी तकनीकों से सुदृढ़ बनाया और जेएसएलपीएस द्वारा दिए गए ऋण को लेकर खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया।

     

     

     

    कुकड़ाखुपी गांव की सविता महतो की कहानी एक ऐसी सफल महिला की कहानी है जो स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आज रोजाना 800 से 1000 हजार रुपये कमा रही हैं। वह एक सिलाई मशीन और मूढ़ी बनाने की मशीन की मालकिन हैं। पति के साथ मिलकर मूढ़ी का उत्पादन कर वह 800 से 1000 रुपये रोजाना कमा रही हैं।

    सविता महतो ने बताया कि उनके पति प्रभात रंजन महतो पहले गांव में ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का गुजारा करते थे। जब गांव में जेएसएलपीएस की सीआरपी दीदी आयी और उन्हें समूह के महत्व और सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया तो उन्होंने राधा-कृष्ण महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ने का फैसला किया। समूह से मिले ऋण से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी और घर पर ही कपड़े सीना शुरू कर दिया। इससे उन्हें कुछ कमाई होने लगी।

     

     

     

    2022 में उन्होंने सीसीएल ऋण के तहत एक लाख रुपये का ऋण लेकर मूढ़ी बनाने की मशीन खरीदी। उन्होंने घर में ही मशीन लगाकर मूढ़ी बनाने का काम शुरू कर दिया। पति के साथ मिलकर वह मूढ़ी बनाती हैं और उसे पैक करके स्थानीय बाजारों में बेचती हैं।

    सविता महतो ने कहा कि जेएसएलपीएस से उन्हें आजीविका का एक अच्छा स्रोत मिला है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। अब वह अन्य महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : “सूर्यधाम ” में “दही हांडी फोड़” प्रतियोगिता का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ
    Next Article यदुवंशी समाज के द्वारा निकाली भव्य शोभायात्रा , भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु झूमते हुए चले

    Related Posts

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    May 28, 2026

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    May 28, 2026

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर निगरानी जारी रखने का फैसला, राजनीतिक दलों की उदासीनता पर अफसोस

    “सेवा समर्पण” ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन

    ईद अल-अजहा पर्व को ले कुंडहित बीडीओ ने विभिन्न ईदगाह जाकर विधि व्यवस्था का लिया जायजा

    ईद-उल-जुहा पर जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.